फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: अचानक हुआ कुछ ऐसा, बीच सड़क दौडा-दौड़ा कर कई लोगों को पीटा

Mon, 08 Jan 2018 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Mon, 08 Jan 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
Lathi Charge on computer operators, Haryana news
Karnal News
रविवार को अचानक हरियाणा के करनाल के सड़कों पर कुछ पुलिसवाले जो सादे कपड़ों में थे, कई लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगे। देखिए
Lathi Charge on computer operators, Haryana news
Karnal News
दरअसल, स्थायी नौकरी की मांग पर रविवार को सीएम कैंप ऑफिस का घेराव करने पर अड़े प्रदेश में सरकारी विभागों में अनुबंध आधार पर लगे कंप्यूटर ऑपरेटर्स को ठंड में पानी की बौछारों और लाठियों का सामना करना पड़ा। बैरिकेट्स तोड़ने पर पुलिस कर्मचारियों ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन से पानी की बौछारें छोड़ी, लेकिन तब भी कंप्यूटर ऑपरेटर पीछे नहीं हटे तो पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया।
Lathi Charge on computer operators, Haryana news
Karnal News
इसके बाद पुलिस ने कंप्यूटर ऑपरेटरों को करीब एक किलोमीटर तक दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। घटना में तीन पुलिसकर्मियों को चोट लगने की बात भी सामने आई हैं। जबकि 10 -15 युवक और युवती भी घायल होने के समाचार हैं। उधर, देर शाम थाना सिविल लाइन पुलिस ने रास्ता रोकने, पुलिस पर पथराव करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत नौ लोगों को नामजद करते हुए 400 के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं देर शाम पुलिस ने नौ कंप्यूटर ऑपरेर्ट्स को गिरफ्तार भी कर लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Lathi Charge on computer operators, Haryana news
Karnal News
इससे पहले कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के बैनर के तले प्रदेशभर के बोर्डों, निगमों, डीआईटीएस और राजस्व विभागों में अनुबंध आधार पर लगे करीब 500 कंप्यूटर ऑपरेटर सेक्टर-12 स्थित फव्वारा पार्क में एकत्रित हुए और मांगों पर विमर्श किया। राज्य प्रधान हवा सिंह तंवर और जितेंद्र कादियान की अगुवाई में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर सीएम कैंप ऑफिस के पास दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे पहुंचे। 
विज्ञापन
Lathi Charge on computer operators, Haryana news
Karnal News
कैंप ऑफिस से पहले ही पुलिस ने बैरिकेट्स लगातार संघ सदस्यों को रोक लिया। इस दौरान सभी सदस्य इस बात पर अड़े रहे कि वे सीएम कैंप आफिस में जाएंगे और ज्ञापन देकर वापस आ जाएंगे। इस पर पुलिस और प्रशासन की तरफ से बताया गया कि कैंप ऑफिस में कोई नहीं है। करीब एक घंटे की जोर आजमाइश के बाद भी कंप्यूटर ऑपरेटर कैंप आफिस में जाने की जिद पर अड़े रहे। नारेबाजी करते हुए अचानक पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेट्स तोड़कर कैंप ऑफिस की तरफ कूच करने लगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed