फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लेजर वैली में शुरुआत की शुरूआत, लोगों ने जमकर किया मनोरंजन

Sat, 26 Nov 2016 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 26 Nov 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
Laser Valley carnival began, people were fiercely Entertainment
चंडीगढ़ कार्निवाल - फोटो : अमर उजाला

सिटी ब्यूटीफुल के लिए शुक्रवार का दिन खास रहा। यूटी के सलाहकार परिमल राय ने तीन दिन तक लेजर वैली में चलने वाले चंडीगढ़ कार्निवाल की शुरुआत रैली को हरी झंडी दिखाकर की। कार्निवाल में 37 स्टॉल लगाए गए हैं। रैली में सिटको, चंडीगढ़ एजुकेशन डिपार्टमेंट, इंटरनेशनल डॉल्स म्यूजियम, स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट, डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी,  आर्ट कॉलेज और गवर्नमेंट होम साइंस कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर होम सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि कार्निवाल में 40 से 50 हजार लोगों के आने की उम्मीद है। 

Laser Valley carnival began, people were fiercely Entertainment
चंडीगढ़ कार्निवाल - फोटो : अमर उजाला

दिन के समय में जहां लोग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठा सकेंगे वहीं शाम में बॉलीवुड के नामचीन सिंगर अपने गीतों से लोगों का मनोरंजन करेंगे। इस मौके पर कल्चरल अफेयर्स के डायरेक्टर जितेंद्र यादव सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। कार्निवाल में  विंटेज एंड क्लासिकल कार क्लब की ओर से 22 विंटेज कार डिस्प्ले की गई हैं। इनमें स्काई ब्लू कलर की 1925 की ऑस्टिन चम्मी विशेष आकर्षण बनी हुई है। क्लब के प्रधान जितेंद्र सिंह फूलका ने बताया कि विंटेज कारों को संभालने का हमारा मकसद देश की धरोहर को संभालने से है, ताकि आने वाली पीढ़ी को अपने हैरिटेज से रूबरू करा सकें। 

Laser Valley carnival began, people were fiercely Entertainment
चंडीगढ़ कार्निवाल - फोटो : अमर उजाला

रैली के जरिए दिया संदेश-
 रैली में भाग लेने वाले विभिन्न डिपार्टमेंट और कॉलेज के छात्रों की ओर से कई तरह क ी आकर्षक आकृतियों का निर्माण किया गया था, जिसके जरिए ऊर्जा के क्षेत्र में शहर की आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम, एक समान शिक्षा, चंडीगढ़ के पर्यटन स्थलों की जानकारी दी गई थी। इसके साथ ही आर्ट कॉलेज के छात्रों की ओर से रिक्शों पर कई तरह के आकर्षक फ्लोट्स का निर्माण किया गया था जो शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Laser Valley carnival began, people were fiercely Entertainment
चंडीगढ़ कार्निवाल - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी की ओर से लोक कलाकारों और संगीत के प्रति जुनूनी लोगों के लिए आओ और गाओ मंच का  निर्माण किया गया है। दर्शक जादूगर एसके शर्मा की जादूगरी के करतब अगले दो दिनों तक देख सकेंगे। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब,राजस्थान, कश्मीर के लोक कलाकारों की ओर से आकर्षक कार्यक्रम पेश किए जाएंगें। पहले दिन पंजाब के लोक कलाकारों ने पंजाबी गीत , या तो यार राजी होया, या रब हो गया .. की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही मेहरचंद मस्ताना पार्टी के कलाकारों की ओर से भी कार्निवाल में  शानदार प्रस्तुतियां पेश की जाएंगी। लोगों के मनोरंजन के लिए कार्निवाल में कई तरह के झूले लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Laser Valley carnival began, people were fiercely Entertainment
चंडीगढ़ कार्निवाल - फोटो : अमर उजाला
 ब्रिटिश काउंसिल ने शेक्सपीयर मेले का आयोजन-
कार्निवाल में ब्रिटिश काउंसिल की ओर से शेक्सपीयर मेला का आयोजन किया गया। जिसे शेक्सपीयर लाइव्स के जरिए डिजाइन किया गया है। यहां पर विजटर्स दस मिनट के रूपांतर में शेक्सपीयर के 37 प्ले का लुत्फ उठाते नजर आए। जिसमें रोमियो- जूलिएट की प्रेम कहानी भी शामिल थी। साथ ही इंडिया-इंग्लैंड के संास्कृतिक आदान-प्रदान के साथ दोनों देशों के बीच शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे कार्यों को भी इस मेले के जरिए दिखाया गया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed