फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीने में 5 गोलियां खाकर जवान शहीद, 2 दिन बाद होना था प्रमोशन

Wed, 18 May 2016 12:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 18 May 2016 12:49 PM IST
विज्ञापन
lans nayak omveer funeral, martyr lans nayak omveer, martyr funeral, haryana
शहीद लांस नायक ओमवीर का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
प्रमोशन होने से दो दिन पहले सेना का जवान जम्मू में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हो गया। अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ हुआ।
lans nayak omveer funeral, martyr lans nayak omveer, martyr funeral, haryana
शहीद लांस नायक ओमवीर का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
नायब सूबेदार प्रेमचंद बताया कि हटवाड़ा के जंगल में बुधवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान पहाड़ी पर आतंकियों से आमने-सामने की लड़ाई में ओमवीर के सीने पर लगातार पांच गोलियां लगी। उन्होंने बताया कि गोली लगने के बाद वो 100 फीट नीचे नाले में गिर गए और उनके शरीर पर काफी चोटें भी आ गई थीं।
lans nayak omveer funeral, martyr lans nayak omveer, martyr funeral, haryana
शहीद लांस नायक ओमवीर का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
नायब सूबेदार प्रेमचंद ने बताया कि  21 आरआर के लांस नायक ओमवीर को 13 मई को अपने डिवीजन हेड क्वार्टर हिसार आना था। इसके लिए ओमवीर को 13 मई को प्रमोशन मिलने वाला था और वह नायक बन जाता, लेकिन 11 मई को सुबह तीन बजे वे शहीद हो गए। मुठभेड़ में ओमवीर के तीन साथी भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
lans nayak omveer funeral, martyr lans nayak omveer, martyr funeral, haryana
शहीद लांस नायक ओमवीर का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
शहीद ओमवीर की अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में गांव के आसपास के क्षेत्र से आए थे। कर्नल लव व यशपाल, जेसीओ सूबेदार अशोक, गार्ड ऑफ ऑनर के लिए आए नायब सूबेदार रामजी, सूबेदार एम रहमान के नेतृत्व में आए 32 सैनिकों ने शहीद को अंतिम विदाई देते हुए सलामी दी।
विज्ञापन
lans nayak omveer funeral, martyr lans nayak omveer, martyr funeral, haryana
शहीद लांस नायक ओमवीर का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की ओर से शहीद को हवाई फायर कर सलामी दी गई। शहीद के 10 साल के बेटे अमन ने उन्हें मुखाग्नि दी। इससे पहले सुबह जैसे शहीद ओमवीर का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा तो परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी और ओमवीर के पिता चतरुराम, मां विमलादेवी की आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed