{"_id":"594def574f1c1bfc328b46cd","slug":"kurukshetra-house-fire-incident-four-people-killed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पल में उजड़ गया परिवार, एक साथ जलीं 4 भाई-बहनों की चिताएं, मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल में उजड़ गया परिवार, एक साथ जलीं 4 भाई-बहनों की चिताएं, मची चीख पुकार
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
एक साथ जलीं 4 भाई-बहनों की चिताएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां की आंखों के सामने उसके चार बच्चे मौत के मुंह में समा गए। चार भाई बहनों की चिताएं एक साथ जलीं तो देखने वालों का कलेजा फट गया, दर्दनाक तस्वीरें।
एक साथ जलीं 4 भाई-बहनों की चिताएं
हादसा हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हुआ। दयालपुर में वीरवार को एक सिलेंडर ने चार भाई बहनों की जान ले ली, वहीं मां बाल बाल बच गईं। सिलेंडर में लगी आग में झुलसने से मरे बच्चों में 3 लड़कियां और एक लड़का था। एक लड़की की वीरवार को ही मौत हो गई थी। वहीं बाकी घायलों ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। उसके बाद पूरे दयालपुर में कोहराम मच गया।
एक साथ जलीं 4 भाई-बहनों की चिताएं
ऐसे हुआ था हादसा
दयालपुर निवासी रेशो देवी का पति कुवैत में रहता है। रेशो देवी बच्चों के साथ यहां रहती है। हर रोज की तरह वह सवेरे चाय नाश्ता बनाने के लिए रसोई में गई। उसे सिलेंडर लीक होने की दुर्गंध आई तो वह देखने के लिए आगे बढ़ी ही थी कि उसमें आग लग गई। रेशो देवी ने यह देखते ही सिलेंडर उठाकर रसोई से बाहर फेंक दिया, लेकिन आग भड़क गई।
दयालपुर निवासी रेशो देवी का पति कुवैत में रहता है। रेशो देवी बच्चों के साथ यहां रहती है। हर रोज की तरह वह सवेरे चाय नाश्ता बनाने के लिए रसोई में गई। उसे सिलेंडर लीक होने की दुर्गंध आई तो वह देखने के लिए आगे बढ़ी ही थी कि उसमें आग लग गई। रेशो देवी ने यह देखते ही सिलेंडर उठाकर रसोई से बाहर फेंक दिया, लेकिन आग भड़क गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक साथ जलीं 4 भाई-बहनों की चिताएं
आग इतनी भड़की कि कमरे को चपेट में ले लिया और वहां सो रहे उसके चारों बच्चे बुरी तरह झुलस गए। चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनकर लोग दौड़े आए। एक युवक ने सिलेंडर उठाकर खेत में फेंक दिया। वहीं बुरी तरह से झुलसी रेशो देवी और उसके बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई। शुक्रवार को बाकी तीन बच्चों ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
एक साथ जलीं 4 भाई-बहनों की चिताएं
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेशो देवी का बयान लिया। इस बीच लोगों ने रेशो देवी के पति लच्छुराम को हादसे की सूचना दे दी। उसे अभी तक यही बताया गया है कि पत्नी की हालत ठीक नहीं तो वह जल्दी से घर आ गए। जबकि उसके परिवार वालों को चिंता है कि जब उसे बच्चों की मौत की खबर मिलेगी तो उसका क्या हाल होगा।