फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: कुलदीप देश पर कुर्बान, पत्नी हुई 'पत्थर'

Sat, 06 Dec 2014 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 06 Dec 2014 08:28 PM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: कुलदीप देश पर कुर्बान, पत्नी हुई 'पत्थर'

Kuldeep Singh died in Uri sector of Jammu and Kashmir
हरियाणा का 28 वर्षीय लांस नायक कुलदीप सिंह जम्मू कश्मीर के उड़ी सेक्टर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए मातृभूमि पर शहीद हो गया। कुलदीप की शहादत का समाचार शनिवार सुबह परिजनों को मिला। इसके साथ ही पूरे गांव में जैसे गम का पहाड़ टूट पड़ा हो।

तस्वीरें: कुलदीप देश पर कुर्बान, पत्नी हुई 'पत्थर'

Kuldeep Singh died in Uri sector of Jammu and Kashmir
लगभग तीन वर्ष पूर्व नरवाना के हमीरपुर गांव निवासी रेखा के साथ कुलदीप की शादी हुई थी। शहीद कुलदीप के परिवार में दो वर्ष का बेटा दीप, पत्नी रेखा तथा दो बड़े भाई चुड़िया राम, वजीर सिंह तथा पिता मोलड़ राम माता अंगूरी देवी छोटी बहन यशवंती हैं।

तस्वीरें: कुलदीप देश पर कुर्बान, पत्नी हुई 'पत्थर'

Kuldeep Singh died in Uri sector of Jammu and Kashmir
हिसार कैंट से आए सेना के जवनों ने बताया कि शहीद कुलदीप का शव देर रात तक गांव में पहुंचेगा। इसके बाद रविवार को राजकीय सम्मान के साथ शहीद कुलदीप का अंतिम संस्कार किया जाएगा। कुलदीप सिंह सिख रेजिमेंट में जम्मू कश्मीर के बारामूला के उड़ी सेक्टर में तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: कुलदीप देश पर कुर्बान, पत्नी हुई 'पत्थर'

Kuldeep Singh died in Uri sector of Jammu and Kashmir
भरे मन और नम आंखों से कुलदीप के पिता मोलड़ राम के अनुसार उसने जवान बेटा खोया है, उसका दुख है, लेकिन खुशी इस बात की है कि जिस काम के लिए उसे सेना में भेजा था, उसने वह पूरा किया। दुश्मनों को मारने में कुलदीप सफल रहा है।
विज्ञापन

तस्वीरें: कुलदीप देश पर कुर्बान, पत्नी हुई 'पत्थर'

Kuldeep Singh died in Uri sector of Jammu and Kashmir
शहीद कुलदीप के दोस्त और सहपाठी रहे विजय के अनुसार कुलदीप अपने घर का ही नहीं पूरे गांव का दुलारा था। जब भी कुलदीप छुट्टी आता था, पूरे गांव खुशियों में झूमता था। खासकर उसकी गली के लोगों को कुलदीप के आने का इंतजार घर वालों के सभी अधिक रहता था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed