भारतीय नौ सेना के पूर्व अधिकारी कूलभूषण जाधव को मौत की सजा सुना दी। इस सजा के बाद पाकिस्तान का दांव उल्टा पड़ गया है, भारत के एक कदम ने पाकिस्तान को भूखा मरने पर मजबूर कर दिया है।
2 of 9
सीमेंट और प्लास्टिक तक सिमटा भारत-पाक का कारोबार
इसकी सबसे बड़ी वजह है भारत और पाकिस्तान के बीच का व्यापार, जो की ताजा तल्खी की वजह से बंद होने के कगार तक चला गया है। भारत-पाक के बीच कारोबार अब महज सीमेंट और प्लास्टिक तक सिमटा कर रह गया है।
3 of 9
सीमेंट और प्लास्टिक तक सिमटा भारत-पाक का कारोबार
पाकिस्तान में भारत के पूर्व नौसेना अफसर कुलभूषण सुधीर जाधव को फांसी की सजा को लेकर दोनों मुल्कों में नए सिरे से बढ़ी तल्खी के बीच मंगलवार को महज पांच ट्रक पाक गए। वहीं सरहद पास से 139 ट्रक भारतीय सीमा में दाखिल हुए।
4 of 9
सीमेंट और प्लास्टिक तक सिमटा भारत-पाक का कारोबार
वैसे तो 124 वस्तुओं को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापारिक समझौता है, लेकिन साल 2017 में दोनों मुल्कों के बीच केवल 24 वस्तुओं का व्यापार हुआ है। अब तो दोनों मुल्कों के बीच आलू, प्याज, मिर्च, टमाटर के बजाए महज सीमेंट व प्लास्टिक तक का व्यापार ही जारी है।
5 of 9
सीमेंट और प्लास्टिक तक सिमटा भारत-पाक का कारोबार
पाकिस्तान से ड्राइफ्रूट व जिप्सम (पत्थर) के ट्रक सप्ताह में बामुश्किल दस-बीस आ जाते हैं, तो भारत से इतने ही ट्रक जड़ी-बूटियों व ट्रक-ट्रैक्टर के टायरों के होते हैं। मंगलवार को पाकिस्तान से 139 ट्रक आए (128 सीमेंट, 7 ट्रक जिप्सम व चार ट्रक ड्राइफ्रूट) जबकि भारत से पांच ट्रक (प्लास्टिक दाना के) पाकिस्तान गए। भारत-पाकिस्तान के बीच बनते -बिगड़ते रिश्तों पर दोनों मुल्कों का व्यापार टिका है।