जीएसटी को लेकर लोग अभी भी कंफ्यूज हैं। अगर आपको लगता है कि जीएसटी के नाम पर कोई आपसे बेवजह पैसे वसूल रहा है तो ऐसे चेक करें।
2 of 8
जीएसटी का साया
- फोटो : Rupesh
जान लीजिए कि हर दुकानदार जीएसटी नहीं वसूल सकता। इसलिए बिल भरने से पहले चेक कर लें कि आपका पैसा कहीं सरकार के पास न जाकर दुकानदार की जेब में तो नहीं जा रहा।
इसके लिए आपको बिल पर GSTIN यानी जीएसटी आइडेंटिफिकेश नंबर देखना होगा। इस नंबर को वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि दुकानदार जीएसटी के तहत रजिस्टर्ड है या नहीं।
जो दुकानदार रजिस्टर्ड नहीं होगा, वह GSTIN नंबर नहीं देगा। ऐसे में कोई भी ग्राहक जीएसटी से जुड़ी कोई भी समस्या helpdesk@gst.gov.in पर लिखकर सरकार तक पहुंचा सकता है।
जो जीएसटी वसूला गया, वो सही है या नहीं, चेक करने के लिए आपको cbec-gst.gov.in पर जाना होगा। होम पेज पर Services का ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करें। यहां GST Rates पर क्लिक करे आप चेक कर सकते हैं।