{"_id":"590591fa4f1c1baf538b458e","slug":"know-here-the-way-of-stealing-petrol-on-petrol-pump-in-front-of-your-eyes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर कैसे होती है तेल की चोरी, तरीका देखकर आपके होश उड़ जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप पर कैसे होती है तेल की चोरी, तरीका देखकर आपके होश उड़ जाएंगे
Mon, 01 May 2017 09:12 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 01 May 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
देखिए पेट्रोल पंप पर कैसे होती है तेल की चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जब आप पेट्रोल भरवाने जाते हैं तो पंप पर आपकी आंखों के सामने ही तेल की चोरी की जाती है और आपको पता तक नहीं चलता। देखिए कैसे होती चोरी।
2 of 6
पेट्रोल पंप
- फोटो : Axis
मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आया। यहां सात पेट्रोल पंप में चिप और रिमोट कंट्रोल के जरिए पेट्रोल और डीजल की चोरी का खेल चल रहा था। सभी पेट्रोल पंपों की मशीनों में तेल चुराने के लिए लगाई गई चिप और इनके रिमोट बरामद हुए हैं। पेट्रोल पंप पर तेल की चोरी एक चिप के माध्यम से होती है। इस चिप के खेल में एक हजार रुपए का पेट्रोल-डीलज भरवाने पर ग्राहक को 100 से 50 रुपए की चपत लगाई जा रही थी।
3 of 6
पेट्रोल
- फोटो : amar ujala
ऐसे देते थे धोखाः पेट्रोल पंप में इस खेल में अमूमन दो से तीन लोग शामिल रहते थे। इसमें एक पेट्रोल डालता था और दूसरा कैश का बैग लेकर खड़ा रहता था। बैग लेकर खड़े रहना वाला पैसों के साथ ही रिमोट रखता था। मौका मिलते ही वह रिमोट दबा देता। रिमोट के दबाते ही पाइप से तेल गिरना बंद हो जाता था लेकिन मशीन की स्क्रीन पर तेल और पैसे का मीटर अपनी रफ्तार से ही चलता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पेट्रोल
- फोटो : amar ujala
आप मीटर रीडिंग देखते रहे और सेंध लग गई: मान लें कि आप पेट्रोल पम्प पर गए और 600 रुपये का पेट्रोल डलवाया। 600 रुपये का पेट्रोल भरवाने में करीब 1 सवा मिनट का समय लगता है। आपका सारा ध्यान मीटर की रीडिंग पढ़ने में निकल जाता है और अगर इस बीच 10 सेकंड के लिए भी स्विच ऑफ होता है तो समझ लीजिए कि आपके 600 रुपये के पेट्रोल में करीब 50-100 रुपये का टांका यह शातिर लगा देते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
पेट्रोल
- फोटो : amar ujala
एसएसपी एसटीएफ अमित पाठक के मुताबिक, इस डिवाइस के जरिए पेट्रोल पंप मालिक हर लीटर पर पांच से छह प्रतिशत ईंधन की चपत लगा रहे थे। औसतन एक पेट्रोल पंप इस चोरी से ही रोज 40 से 50 हजार रुपये और महीने में 12 से 15 लाख रुपये कमा रहा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।