फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पैन कार्ड से जुड़ी हर जरूरी जानकारी, जानना चाहेंगे आप

Tue, 21 Apr 2015 07:49 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Apr 2015 07:49 AM IST
विज्ञापन

पैन कार्ड से जुड़ी हर जरूरी जानकारी, जानना चाहेंगे आप

know here, pan card related important useful informations

पैन यानी पर्मानेंट अकाउंट नंबर एक ऐसा दस्तावेज है, जिससे हम कई तरह की सुविधाओं का लाभ उठा सकते है। । यह 10 अंकों का अल्फान्यूमेरिक नंबर होता है। पैन कार्ड इनकम टैक्स डिपार्टमेंट बनाकर देता है। आप चाहे अपना अड्रेस बदलें। एक से दूसरी जगह जाएं। एक से दूसरे राज्य में जाएं, पैन नंबर वहीं रहता है।


पैन कार्ड से जुड़ी हर जरूरी जानकारी, जानना चाहेंगे आप

know here, pan card related important useful informations

इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए पैन होना जरूरी है। अगर एनुअल इनकम टैक्सेबल है तो उसे पैन लेना अनिवार्य है। इनकम टैक्सेबल नहीं है, तो पैन लेना अनिवार्य नहीं है, लेकिन बैंकिंग और दूसरी तरह के ट्रांजेक्शन के लिए पैन बहुत जरूरी है। पैन कार्ड कोई भी भारतीय नागरिक बनवा सकता है। इसे बच्चा बनवा सकता है। बुजुर्ग बनवा सकता है। एक नवजात बच्चे का पैन कार्ड भी बनवाया जा सकता है।

पैन कार्ड से जुड़ी हर जरूरी जानकारी, जानना चाहेंगे आप

know here, pan card related important useful informations

पैन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया जाता है। इसके लिए NSDL के पोर्टल www.tin-nsdl.com पर जाकर Services पर जाएं, वहां PAN में Apply Online ऑप्शन में New PAN पर क्लिक करें। इसके अलावा www.incometaxindia.gov.in पर जाएं। लेफ्ट साइड में ऊपर PAN ऑप्शन में जाकर Apply Online पर क्लिक करें। वहां NSDL के जरिये फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। NSDL का पता है: NSDL, इनकम टैक्स पैन सर्विसेज यूनिट, नैशनल सिक्युरिटीज डिपॉजिटरीज लिमिटेड, तीसरा फ्लोर, सफायर चैंबर्स, बानेर, पुणे-411045

विज्ञापन
विज्ञापन

पैन कार्ड से जुड़ी हर जरूरी जानकारी, जानना चाहेंगे आप

know here, pan card related important useful informations

पैन कार्ड बनवाने के इनकम टैक्स विभाग ने यूटीआई इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्नॉलजी सविर्सेज लिमिटेड (UTIITSL) को ऑथराइज किया है। UTIITSL की जिम्मेदारी  हर उस शहर में पैन बनाने के लिए सर्विस सेंटर बनाने की है, जहां इनकम टैक्स का ऑफिस है। इन पैन सर्विस सेंटरों की जानकारी आप यूटीआई/यूटीआई इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्नॉलजी सविर्सेज लि. के ऑफिस से या लोकल इनकम टैक्स ऑफिस से हासिल कर सकते हैं। इनकम टैक्स विभाग की वेबसाइट से भी आप इन सेंटरों की जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए www.incometaxindia.gov.in पर जाएं। UTIITSL का पता है: UTIITSL, प्लॉट नं. 3, सेक्टर -11, सीबीडी, बेलापुर, नवी मुंबई - 400614

विज्ञापन

पैन कार्ड से जुड़ी हर जरूरी जानकारी, जानना चाहेंगे आप

know here, pan card related important useful informations

पैन कार्ड बनवाने के लिए पैन सर्विस सेंटर पर जाकर आपको फॉर्म 49A लेना होता है। फॉर्म मुफ्त मिलता है। इस फॉर्म को स्टेशनरी की दुकान से खरीद सकते हैं या इनकम टैक्स की साइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं। पैनकार्ड बनवाने के लिए 2 कलर फोटो, आइडेंटिटी प्रूफ की सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी और एड्रेस प्रूफ की सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed