पैन कार्ड से जुड़ी हर जरूरी जानकारी, जानना चाहेंगे आप
पैन यानी पर्मानेंट अकाउंट नंबर एक ऐसा दस्तावेज है, जिससे हम कई तरह की सुविधाओं का लाभ उठा सकते है। । यह 10 अंकों का अल्फान्यूमेरिक नंबर होता है। पैन कार्ड इनकम टैक्स डिपार्टमेंट बनाकर देता है। आप चाहे अपना अड्रेस बदलें। एक से दूसरी जगह जाएं। एक से दूसरे राज्य में जाएं, पैन नंबर वहीं रहता है।
पैन कार्ड से जुड़ी हर जरूरी जानकारी, जानना चाहेंगे आप
इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए पैन होना जरूरी है। अगर एनुअल इनकम टैक्सेबल है तो उसे पैन लेना अनिवार्य है। इनकम टैक्सेबल नहीं है, तो पैन लेना अनिवार्य नहीं है, लेकिन बैंकिंग और दूसरी तरह के ट्रांजेक्शन के लिए पैन बहुत जरूरी है। पैन कार्ड कोई भी भारतीय नागरिक बनवा सकता है। इसे बच्चा बनवा सकता है। बुजुर्ग बनवा सकता है। एक नवजात बच्चे का पैन कार्ड भी बनवाया जा सकता है।
पैन कार्ड से जुड़ी हर जरूरी जानकारी, जानना चाहेंगे आप
पैन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया जाता है। इसके लिए NSDL के पोर्टल www.tin-nsdl.com पर जाकर Services पर जाएं, वहां PAN में Apply Online ऑप्शन में New PAN पर क्लिक करें। इसके अलावा www.incometaxindia.gov.in पर जाएं। लेफ्ट साइड में ऊपर PAN ऑप्शन में जाकर Apply Online पर क्लिक करें। वहां NSDL के जरिये फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। NSDL का पता है: NSDL, इनकम टैक्स पैन सर्विसेज यूनिट, नैशनल सिक्युरिटीज डिपॉजिटरीज लिमिटेड, तीसरा फ्लोर, सफायर चैंबर्स, बानेर, पुणे-411045
पैन कार्ड से जुड़ी हर जरूरी जानकारी, जानना चाहेंगे आप
पैन कार्ड बनवाने के इनकम टैक्स विभाग ने यूटीआई इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्नॉलजी सविर्सेज लिमिटेड (UTIITSL) को ऑथराइज किया है। UTIITSL की जिम्मेदारी हर उस शहर में पैन बनाने के लिए सर्विस सेंटर बनाने की है, जहां इनकम टैक्स का ऑफिस है। इन पैन सर्विस सेंटरों की जानकारी आप यूटीआई/यूटीआई इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्नॉलजी सविर्सेज लि. के ऑफिस से या लोकल इनकम टैक्स ऑफिस से हासिल कर सकते हैं। इनकम टैक्स विभाग की वेबसाइट से भी आप इन सेंटरों की जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए www.incometaxindia.gov.in पर जाएं। UTIITSL का पता है: UTIITSL, प्लॉट नं. 3, सेक्टर -11, सीबीडी, बेलापुर, नवी मुंबई - 400614
पैन कार्ड से जुड़ी हर जरूरी जानकारी, जानना चाहेंगे आप
पैन कार्ड बनवाने के लिए पैन सर्विस सेंटर पर जाकर आपको फॉर्म 49A लेना होता है। फॉर्म मुफ्त मिलता है। इस फॉर्म को स्टेशनरी की दुकान से खरीद सकते हैं या इनकम टैक्स की साइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं। पैनकार्ड बनवाने के लिए 2 कलर फोटो, आइडेंटिटी प्रूफ की सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी और एड्रेस प्रूफ की सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी चाहिए।