फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kisan Andolan : किसानों पर दागे गए पांच साल पुराने और एक्सपायर्ड आंसू गैस के गोले, डीजीपी ने दिए जांच के आदेश

Sat, 28 Nov 2020 05:27 PM IST
ajay kumar अमन वर्मा, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
अमन वर्मा, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 28 Nov 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan Latest News: Police used expired tear gas shells to control Delhi March
शंभू बॉर्डर। किसान आंदोलन: - फोटो : ANI

पंजाब और हरियाणा के किसान संगठनों के दिल्ली कूच को रोकने के लिए एक ओर हरियाणा पुलिस ने जहां हर जिले में अनेक तरह की बाधाओं को नेशनल हाईवे पर रखकर नाकाबंदी की थी। वहीं, पुलिस द्वारा किसानों पर दागे गए आंसू गैस के गोले पांच साल पुराने एक्सपायर्ड थे।

Kisan Andolan Latest News: Police used expired tear gas shells to control Delhi March
शंभू बॉर्डर। - फोटो : ANI

ये एक्सपायरी डेट के गोले खासतौर से रोहतक व करनाल रेंज पुलिस द्वारा दागे गए हैं। इस पूरे मामले की डीजीपी मनोज यादव ने जांच के आदेश जारी किए हैं। साथ ही यह भी डाटा मांगा है कि किस जिले में कितने गोले दागे गए हैं। ये दागे गए गोले किस मैन्यूफैक्चरिंग डेट अथवा एक्सपायरी डेट के थे। 

Kisan Andolan Latest News: Police used expired tear gas shells to control Delhi March
शंभू बॉर्डर। - फोटो : Ani

पांच से सात साल तक की होती है इनकी अवधि
प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने और सड़कों पर धुआं फैलाने के लिए उपयोग होने वाले आंसू गैस के गोलों को पुलिस फायरिंग रेंज में चलाकर या गड्ढे में दबाकर नष्ट किया जाता है। दंगाइयों एवं प्रदर्शनकारियों आदि पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के इन गोलों के इस्तेमाल की अवधि पांच से सात साल तक की होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Andolan Latest News: Police used expired tear gas shells to control Delhi March
किसानों का दिल्ली कूच। - फोटो : अमर उजाला

पहले तीन वर्ष इनका इस्तेमाल विरोध प्रदर्शन फिर बाद में चार साल तक इनका उपयोग प्रशिक्षण के लिए किया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान आंसू गैस के उपयोग की जानकारी नए पुलिस अधिकारियों को दी जाती है। बता दें कि करनाल, अंबाला, सोनीपत और पानीपत समेत कई जिलों में पुलिस दिल्ली कूच को रोकने के लिए आंसू गैस का उपयोग किया था।

विज्ञापन
Kisan Andolan Latest News: Police used expired tear gas shells to control Delhi March
किसान आंदोलन। - फोटो : अमर उजाला

यह पूरा मामला संज्ञान में नहीं था। पुलिस किसी भी सूरत में एक्सपायरी डेट आंसू गैस के गोले नहीं दाग सकती है। अगर ऐसा हुआ है तो मामले की जांच के आदेश देकर रिपोर्ट तलब कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रदेश भर में किस जिले में कितने गोले दागे गए हैं, उनका भी विवरण मांगा है। - मनोज यादव, डीजीपी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed