फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस मामले में घिरे युवराज सिंह, हरियाणा के गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, जानें- क्या है विवाद

Sat, 28 Nov 2020 05:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 28 Nov 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
Anil Vij took cognizance of the complaint against Yuvraj Singh
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

कथित टिप्पणी को लेकर पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ शिकायत अब हरियाणा के गृह मंत्री तक पहुंच गई है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने एक अधिवक्ता की शिकायत पर जरूरी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। गृह मंत्री अनिल विज ने हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव को तुरंत अवाश्यक कार्रवाई को कहा । आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला... 

Anil Vij took cognizance of the complaint against Yuvraj Singh
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व किक्रेटर युवराज सिंह पर अनुसूचित जाति के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप है। इस टिप्पणी के बारे में अधिवक्ता रजत कल्सन ने पुलिस में शिकायत दी थी। अब कल्सन की शिकायत पर गृह मंत्री अनिल विज ने संज्ञान लिया है। युवराज सिंह प्रकरण में नेशनल अलायंस फॉर दलित ह्यूमन राइट्स के संयोजक रजत कलसन ने बताया कि हांसी पुलिस ने युवराज सिंह के खिलाफ शिकायत पर कार्रवाई नहीं की।

Anil Vij took cognizance of the complaint against Yuvraj Singh
yuvraj singh - फोटो : pti

इसके बाद उन्होंने गृहमंत्री अनिल विज को एक शिकायत दी थी। जिस पर गृहमंत्री विज ने तुरंत एक्शन लेते हुए हरियाणा के डीजीपी को कल्सन की शिकायत पर एक्शन लेने के आदेश दिए है। इस मामले में हिसार की अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत स्थापित विशेष अदालत ने भी हांसी पुलिस से मामले की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anil Vij took cognizance of the complaint against Yuvraj Singh
युवराज सिंह - फोटो : फाइल फोटो

पुलिस को 22 जनवरी को अदालत में रिपोर्ट पेश करनी है। गौरतलब है कि युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो चैट के दौरान क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल से बात करते हुए अनुसूचित जाति के बारे में टिप्पणी की थी।

विज्ञापन
Anil Vij took cognizance of the complaint against Yuvraj Singh
युवराज सिंह - फोटो : फाइल फोटो

नेशनल अलायंस फॉर दलित ह्यूमन राइट्स के संयोजक रजत कलसन ने क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ दो जून को हांसी के पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह को एक शिकायत दी थी। शुरुआत में शिकायत पर हांसी के डीएसपी रोहताश सिहाग ने जांच की थी। उसके बाद से डीएसपी विनोद शंकर जांच कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed