{"_id":"5fee1f070eb2346f0f34e2dc","slug":"kisan-andolan-farmers-will-celebrate-new-year-on-the-road-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की दहलीज पर ऐसे नया साल मनाएंगे किसान, जश्न मनाने को बुलाए ये खास मेहमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की दहलीज पर ऐसे नया साल मनाएंगे किसान, जश्न मनाने को बुलाए ये खास मेहमान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
किसान आंदोलन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर कुंडली बॉर्डर पर कड़ाके की ठंड में भी किसान धरने पर डटे हुए हैं। उनकी तैयारी है कि नया साल भी धरनास्थल पर ही मनाएंगे। इसके लिए किसानों ने तैयारी कर ली है। सड़क पर ही नया साल धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए किसान नए पकवान बनाने की तैयारी में लगे है।
2 of 5
किसान आंदोलन।
- फोटो : अमर उजाला
किसानों ने दिल्ली व हरियाणा समेत आसपास के लोगों को बुलावा भेजा है। जिससे जश्न बेहतर हो सके। किसान कड़ाके की ठंड के बीच इस बार नया साल धरनास्थल पर ही मनाएंगे। किसानों ने दिल्ली के चारों और लगते राज्यों व दिल्ली के नागरिकों को नये साल के मौके पर धरनास्थल पर आने का न्योता दिया है।
3 of 5
किसान आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
लोगों को कहा गया है कि जिसे जहां धरना नजदीक लगता है, वह वहां जाए और नया साल किसानों के साथ मनाए। इसके लिए धरनास्थल पर नए मेन्यू कार्ड के तहत पकवान भी किसानों ने लोगों के लिए बनवाए हैं। ताकि वह धरनास्थल पर ही नया साल अपने भाइयों के साथ धूमधाम से मना सकें। किसानों का कहना है कि नए वर्ष पर मेन्यू में कई तरह के खाद्य पदार्थ शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिंघु बॉर्डर पर डटे किसान।
- फोटो : अमर उजाला
किसानों का एक जत्था पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब से पैदल चलकर कुंडली धरनास्थल पर पहुंचा है। किसानों का जत्था 20 दिसंबर को वहां से चला था। किसान अजीत पाल सिंह ने बताया कि किसान केंद्र सरकार को अपनी ताकत दिखा रहे हैं। किसानों का कोई अड़चन रोक नहीं सकती।
विज्ञापन
5 of 5
किसान आंदोलन में पहुंचा बुजुर्ग किसान और सेवा करती बुजुर्ग महिला।
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर कुंडली बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों को लगातार समर्थन मिल रहा है। गुरुवार को जहां लखनऊ से बौद्ध अनुयायियों का जत्था पहुंचा तो देशभर से नेशनल हॉकर एसोसिएशन के सदस्यों ने कुंडली पहुंचकर अपना समर्थन दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।