ड्राइवर खट्टा सिंह राम रहीम को लेकर खुलासे पर खुलासे किए जा रहा है। अब उसने बाबा का ऐसा राज खोला है, यकीं नहीं कर पाएंगे।
दरअसल, पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में अहम गवाह खट्टा सिंह के बयान का शनिवार को सीबीआई की विशेष अदालत में करीब पांच घंटे तक क्रॉस एग्जामिनेशन हुआ। इस दौरान खट्टा सिंह ने अदालत को बताया कि रामचंद्र छत्रपति की हत्या के लिए जब डेरा प्रमुख ने आदेश दिए थे, उस वक्त मैं वहीं मौजूद था।
3 of 5
Ram Rahim
- फोटो : File Photo
खट्टा सिंह ने यह भी कहा कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने मुझे इस बात को जुबां पर किसी के सामने लाने की धमकी दी थी। इसी डर से उन्हें पिछली बार अपनी गवाही में बयान बदलने पड़े थे। क्रॉस एग्जामिनेशन के दौरान सीबीआई और मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज बयान साबित किए गए।
पांच मई को हुई गवाही में दिए बयान में खट्टा सिंह ने कहा है कि हत्या के लिए उनके सामने ही कृष्ण, कुलदीप और निर्मल को आदेश दिए थे। इस बयान पर रहते हुए बताया कि उन पर गवाही के लिए किसी का भी दबाव नहीं दिया गया।
5 of 5
Ram Rahim
- फोटो : File Photo
22 मई को होने वाली अगली सुनवाई पर क्रॉस एग्जामिनेशन पूरी हो जाएगी। इसके बाद बचाव पक्ष की ओर से गवाही होगी।