{"_id":"6ada7ad7eee83ec0e50a14dc","slug":"preparations-begin-at-new-lake-for-chhath-festival-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1156509-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: छठ महापर्व के लिए न्यू लेक पर तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: छठ महापर्व के लिए न्यू लेक पर तैयारियां शुरू
विज्ञापन
छठ महापर्व के लिए न्यू लेक पर तैयारियां शुरू
घाटों की सीढ़ियां होंगी दुरुस्त, सफाई के बाद भरा जाएगा पानी; 15 नवंबर को डूबते और 16 को उगते सूर्य को देंगे अर्घ्य
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर सेक्टर-42 की न्यू लेक पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां घाटों की सीढ़ियों को ठीक किया जा रहा है। सफाई के बाद लेक में पानी भरा जाएगा। न्यू लेक के अलावा बहलाना, रायपुर खुर्द, दड़वा, सेक्टर-29, सेक्टर-47, हल्लोमाजरा, रामदरबार और मलोया समेत शहर के कई हिस्सों में छठ पूजा की तैयारियां की जा रही हैं। विभिन्न पूजा कमेटियां व्रतियों की सुविधा के लिए कृत्रिम सरोवर भी बनवाएंगी।
श्री देवालय पूजक परिषद चंडीगढ़ के अध्यक्ष और सेक्टर-18 स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी डॉ. लाल बहादुर दुबे ने बताया कि छठ पर्व के अनुष्ठान 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होंगे। 14 नवंबर को खरना होगा। 15 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व संपन्न होगा।
न्यू लेक पर सजेगा भव्य पंडाल
बिहार परिषद चंडीगढ़ के अध्यक्ष उमा शंकर पांडेय ने बताया कि न्यू लेक पर व्रतियों के स्वागत के लिए भव्य पंडाल सजाया जाएगा। पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन भी आयोजन की तैयारियों में जुटी है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार, न्यू लेक पर ट्राइसिटी से बड़ी संख्या में व्रती परिवार सहित पहुंचते हैं। इसे देखते हुए बैठकों के माध्यम से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटों की सीढ़ियां होंगी दुरुस्त, सफाई के बाद भरा जाएगा पानी