देश की एक बेटी ने माइनस 24 डिग्री तापमान में ऐसा कारनामा किया था, जिसे देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैरान रह गए थे। अब उन्हें एक बड़ा सम्मान मिला है, पढ़ें दिलचस्प कहानी।
2 of 9
कत्थक डांसर श्रुति गुप्ता
बात हो रही है, मशहूर कत्थक डांसर श्रुति गुप्ता की। लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड के 2017 के एडिशन में कवर पेज पर श्रुति गुप्ता को जगह मिली है। लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड ने लीक से हटकर कुछ अनोखा करने के लिए सराहनीय तीन लोगों को अपने 28वें एडिशन के कवर पेज पर स्थान दिया है, जिनमें श्रुति गुप्ता का नाम भी है।
3 of 9
कत्थक डांसर श्रुति गुप्ता
बता दें कि हिमालय की चोटियों में जहां सांस लेना भी मुश्किल होता है, वहां श्रुति गुप्ता ने कत्थक नृत्य कर अपना नाम दो बार वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया है। ऐसे में श्रुति की इसी उपलब्धि को कवर पेज पर जगह मिलना उनके और देश के लिए बड़े सम्मान की बात है।
4 of 9
कत्थक डांसर श्रुति गुप्ता
श्रुति गुप्ता ने ने 2016 में 18,380 फुट की ऊंचाई पर लद्दाख के खारदुंगला दर्रे पर माइनस 24 डिग्री तापमान में 20 मिनट तक नृत्य किया था। श्रुति ने अपनी इस परफार्मेंस को भारतीय सेना को समर्पित किया। इसके लिए उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सम्मानित किया था।
5 of 9
कत्थक डांसर श्रुति गुप्ता
इससे पहले श्रुति ने 2015 में माइनस चार डिग्री तापमान पर लाहौल स्पीति के बारालाचा दर्रे पर 17198 फीट की ऊंचाई पर कत्थक नृत्य किया था। इन दोनों प्रस्तुतियों के लिए श्रुति का नाम लिम्का बुक आफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था।