वाघा पर जीरो लाइन से भिड़ी कार, 3 कश्मीरी युवक गिरफ्तार
अटारी बॉर्डर पर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कार जीरो लाइन से टकरा गई। बीएसएफ ने कार सवार तीनों कश्मीरी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। देखिए तस्वीरें।
वाघा पर जीरो लाइन से भिड़ी कार, 3 कश्मीरी युवक गिरफ्तार
पूछताछ में तीनों युवकों ने बताया कि वह श्रीनगर के रहने वाले हैं। कार कारोबारी शाह ब्रदर की है। वे तीनों दिल्ली के लिए निकले थे, लेकिन रास्ता भटक कर अटारी बॉर्डर की तरफ आ गए।
वाघा पर जीरो लाइन से भिड़ी कार, 3 कश्मीरी युवक गिरफ्तार
बीएसएफ अमृतसर सेक्टर के डीआईजी सुमेर सिंह ने बताया कि अमृतसर की तरफ से कार तड़के करीब 2.50 बजे तेज रफ्तार से आईसीपी के गेट के सामने पहुंची। बीएसएफ 154 बटालियन के जवान पहले ही चौकस थे। कार बैरिकेडिंग से टकराई और आपातकालीन अलार्म बज उठा। इस पर जवानों ने कार सवार तीन युवकों को दबोच लिया।
वाघा पर जीरो लाइन से भिड़ी कार, 3 कश्मीरी युवक गिरफ्तार
मामले की सूचना मिलने पर पंजाब पुलिस के डीआईजी बार्डर रेंज कुंवर विजय प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंच गए। डीआईजी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान उमर बसीर (28), सज्जाद अहमद (22) और शोएब निसार (21) के रूप में हुई है। तीनों ही श्रीनगर के रहने वाले हैं।
वाघा पर जीरो लाइन से भिड़ी कार, 3 कश्मीरी युवक गिरफ्तार
डीआईजी सुमेर सिंह ने बताया कि तीनों के पास से ऐसा कोई सामान या दस्तावेज नहीं मिला है जिससे उन पर किसी तरह का शक किया जा सके। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीआईजी ने बताया कि शाह ब्रदर से भी संपर्क किया गया और उन्होंने भी माना कि उनकी कार लेकर ही वह लोग दिल्ली आ रहे थे।