{"_id":"5806f9924f1c1b672c7040b3","slug":"karwa-chauth-2016-karwa-chauth-special-karwa-chauth-craze-in-girls","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करवा चौथः आज सुहागिनों को चांद का इंतजार... मेहंदी-शॉपिंग साथ-साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथः आज सुहागिनों को चांद का इंतजार... मेहंदी-शॉपिंग साथ-साथ
Wed, 19 Oct 2016 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 19 Oct 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करवा चौथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज करवा चौथ है। सुहाग की लंबी उम्र की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास पर हैं। चांद और पिया के दीदार को बेताब हैं। देखिए तैयारियां।
2 of 5
करवा चौथ
आज कार्तिक कृष्णपक्ष चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी है। इसे ही करवाचौथ का व्रत कहा जाता है। बीते दिन मंगलवार को रात 10 बजकर 48 मिनट पर चतुर्थी तिथि का प्रारंभ हो गया था, जो आज शाम सात बजकर 32 मिनट तक रहेगी। वहीं आज चंद्रमा का उदय रात आठ बजकर 45 मिनट पर होगा, जो कि शुभ फल देने वाला है। आज 100 साल बाद चार दुर्लभ संयोग बन रहे हैं, जो 100 व्रतों के समान फल देंगे।
3 of 5
करवा चौथ
पिछले कई दिन से इस त्यौहार की तैयारियों में जुटी हैं सुहागनें। पूरा-पूरा दिन बाजार गुलजार रहे। चूड़ियों की दुकानों पर खरीदारी वाली महिलाओं की कतारें लगी रहीं। वहीं मेहंदी लगाने वालों की चांदी रही। महिलाएं मेहंदी लगवाने के लिए अपनी बारी आने का इंतजार करती रहीं। मार्केट में मेहंदी की दुकानों पर पति बच्चों को संभालते नजर आए। ब्यूटी पार्लरों और कपड़ों के शोरूम के अलावा ज्वेलरी शोरूम में भी ग्राहकों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करवा चौथ
मंगलवार को शृंगार के अलावा मिठाई की खूब बिक्री हुई। कई स्वीट शॉप संचालकों ने तो सरगई का गिफ्ट पैक बनाकर सजाया। इसकी कीमत 300 से लेकर 5000 रुपये तक है। इस पैक को खास तरह की पैकिंग में दुकानों पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि शहर के कई प्रमुख ब्यूटी पार्लर पर कई दिन पहले बुकिंग शुरू हो गई थी। यही स्थिति मेहंदी वालों की रही।
विज्ञापन
5 of 5
करवा चौथ
वहीं, त्यौहार को लेकर चल रही तैयारियों के मद्देनजर पुलिस भी मुस्तैद नजर आई। महिलाओं की इधर उधर आवाजाही के चलते कई जगहों पर पार्किंग फुल हो गई तो लोगों को गाड़ियां निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसे देखते हुए पंचकूला में पुलिस ने सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की थी। पुलिस ने कई स्थानों पर नाके लगाए, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।