{"_id":"5764fa7f4f1c1b4c0511c4db","slug":"karnal-village-people-left-house-due-to-terror-of-house-fly-in-summer-season","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मक्खियों से परेशान लोगों ने छोड़ा घर, 12 किमी पैदल चले, सड़क पर सोए बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मक्खियों से परेशान लोगों ने छोड़ा घर, 12 किमी पैदल चले, सड़क पर सोए बच्चे
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Updated Sun, 19 Jun 2016 10:03 AM IST
विज्ञापन
मक्खियों से परेशान लोगों ने छोड़ा घर, सड़क पर बिताया दिन
- फोटो : अमर उजाला
करनाल के गांव रसूलपुर में मक्खियों से परेशान होकर हजारों लोगों ने घर छोड़ दिया। वे भरी धूप में बच्चों संग 12 किलोमीटर पैदल चलकर शहर पहुंचे और सड़कों पर सोए बच्चे। देखिए।
मक्खियों से परेशान लोगों ने छोड़ा घर, सड़क पर बिताया दिन
- फोटो : अमर उजाला
सवेरे होते ही गांव के बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं सिर पर और ट्रैक्टर-ट्रालियों में सामान लादकर निकल गए। गांव से शहर तक करीब 12 किलोमीटर सभी ने पैदल मार्च निकाला। इस दौरान ‘मक्खियां भगाओ, गांव बचाओ’ की हुंकार भरी। वे शहर की सड़कों पर प्रशासन विरोधी नारेबाजी करते हुए सीएम कैंप ऑफिस पहुंचे।
मक्खियों से परेशान लोगों ने छोड़ा घर, सड़क पर बिताया दिन
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान हलका विधायक हरविंद्र कल्याण ग्रामीणों को समझाने के लिए पहुंचे तो उन्हें भी गुस्से का शिकार होना पड़ा। ग्रामीणों ने उनकी बात नहीं मानी और उन पर चुनाव जीतने के बाद ध्यान न देने की आरोप लगाया। ग्रामीणों ने दोपहर 12 बजे सीएम कैंप ऑफिस में डेरा जमा लिया। वहीं पर उन्होंने आराम किया। खाना पकाया और लंगर चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मक्खियों से परेशान लोगों ने छोड़ा घर, सड़क पर बिताया दिन
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद एसडीएम योगेश कुमार के साथ चली बैठक में लिखित में 15 दिन में मक्खियों से छुटकारा दिलाने के आश्वासन पर शाम पांच बजे ग्रामीण मान गए और वापस अपने घरों के लिए रवाना हुए। उधर, इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। ग्रामीणों ने यह भी चेताया कि अगर 15 दिन में समाधान नहीं हुआ पूरा गांव एसडीएम आवास पर धरने पर बैठेगा।
विज्ञापन
मक्खियों से परेशान लोगों ने छोड़ा घर, सड़क पर बिताया दिन
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने बताया कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता वे सीएम कैंप आवास पर ही रहेंगे, इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे सीएम मनोहर लाल के साथ ही बात करेंगे, अन्य किसी अधिकारी के साथ नहीं। उन्होंने अधिकारियों पर आरोप लगाया कि ये सरकार को भी गुमराह करते हैं और उनकी समस्या को समझना नहीं चाहते।