{"_id":"59ae5fab4f1c1b93078b4653","slug":"kargil-war-hero-indian-airforce-first-generation-jet-bomber-canberra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिलिए कारगिल युद्ध के एक हीरो से, जिसके बिना संभव नहीं था 'ऑपरेशन विजय'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलिए कारगिल युद्ध के एक हीरो से, जिसके बिना संभव नहीं था 'ऑपरेशन विजय'
Wed, 06 Sep 2017 09:06 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 06 Sep 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
कारगिल युद्ध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हम आपको मिला रहे हैं कारगिल युद्ध के ऐसे हीरो से, जो दुश्मन की मिसाइल से लड़खड़ा गया था, लेकिन हिम्मत नहीं हारा और इसके बिना 'ऑपरेशन विजय' संभव भी नहीं था।
2 of 7
कारगिल युद्ध
कारगिल युद्ध दुनिया की सबसे मुश्किल लड़ाई थी। क्योंकि इस युद्ध में दुश्मन ऊंची ऊंची चोटियों पर बैठा था और भारतीय सेना नीचे जमीन पर थी। ऐसे में भौगोलिक रूप से यह सबसे मुश्किल लड़ाई थी, लेकिन इसे जीतने में सबसे बड़ा हाथ रहा एयरक्राफ्ट ‘कैनबेरा’ का। कारगिल में ऑपरेशन विजय से पहले उन दुर्गम चोटियों की टोह ली जानी बेहद जरूरी थी, जहां सेना का पहुंच पाना बहुत मुश्किल था।
3 of 7
कारगिल युद्ध
दुश्मन इन चोटियों पर एलओसी क्रास कर अपनी चौकियां जमा चुका था और दुश्मन की स्थिति का अंदाजा लगाए बिना ऑपरेशन विजय की कामयाबी भी मुश्किल दिख रही थी। इसलिए सेना ने दुर्गम इलाके की रेकी करवाने के लिए एयरफोर्स की मदद ली। वेस्टर्न एयर कमांड के अंतर्गत एयरफोर्स ने इस अहम काम के लिए अपने सबसे पहले व सबसे पुराने एयरक्राफ्ट ‘कैनबेरा’ का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कारगिल युद्ध
‘कैनबेरा’ एयरक्राफ्ट एलओसी की रेकी के लिए निकला और दुश्मनों के बारे में बेहद महत्वपूर्ण जानकारियां जुटा कर लौट रहा था कि दुश्मन ने मिसाइल से हमला कर दिया। हमले से यह ताकतवर एयरक्राफ्ट लड़खड़ा गया, बावजूद इसके क्रू ने बहुत ही सूझबूझ से इस एयरक्राफ्ट सुरक्षित लैंड करवाया। फिर एयरक्राफ्ट की जानकारियां थल सेना के लिए ऑपरेशन विजय को कामयाब बनाने में बेहद मददगार साबित हुईं।
विज्ञापन
5 of 7
kargil war
देश ही नहीं, इस एयरक्राफ्ट ने यूएनओ की ओर से भेजे गए खास आपरेशन के दौरान कांगो देश में भी अपनी कामयाबी का डंका बजाया था। यूएनओ के आग्रह पर 9 अक्तूबर 1961 को विंग कमांडर एआईके सूआरस के नेतृत्व में भारत से छह कैनबेरा एयरक्राफ्ट 6000 किमी का सफर तय कर कांगो पहुंचे थे और ऑपरेशन सफल कर लौटे थे। आज 01 सितंबर 2017 को इस एयरक्राफ्ट को 60 बरस पूरे हो चुके हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।