{"_id":"5c6aef0dbdec22691d36d5d9","slug":"kapil-sharma-gives-statement-on-navjot-singh-sidhu-in-mohali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नवजोत सिद्धू के शो से बाहर होने पर कॉमेडियन कपिल शर्मा का चौंकाने वाला बयान, खुद बताई वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजोत सिद्धू के शो से बाहर होने पर कॉमेडियन कपिल शर्मा का चौंकाने वाला बयान, खुद बताई वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 19 Feb 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा और नवजोत सिद्धू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
द कपिल शर्मा शो से बाहर पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने बड़ा बयान दिया। कपिल शर्मा ने सिद्धू के बाहर होने की पूरी वजह बताई। कॉमेडियन कपिल शर्मा सोमवार को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे द कपिल शर्मा शो से नवजोत सिंह सिद्धू को हटाने के बारे में सवाल किया तो उनका जवाब काफी चौंकाने वाला था।
2 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : social media
कपिल ने कहा कि सिद्धू फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह ने ली है। कपिल ने कहा कि अभी सिद्धू के कुछ और कमिटमेंट्स हैं, इसलिए हमारे साथ अर्चना पूरन सिंह शूट कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि ये बहुत छोटी चीजें हैं।
3 of 5
Navjot Singh Sidhu
- फोटो : फाइल फोटो
मेरा मानना ये है कि किसी को बैन करना, नवजोत सिंह सिद्धू को शो से बाहर करना, इन बातों का सॉल्यूशन नहीं है। यह स्थायी समाधान हमें मिलकर देखना होगा। पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन की बात पर कपिल बोले कि हम इन सब चीजों में सरकार के साथ हैं, लेकिन फिर भी एक स्थायी समाधान की जरूरत है। पुलवामा में जिन लोगों ने कायराना तरीके से हमारे जवानों को शहीद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नवजोत सिद्धू
उनको ढूंढ-ढूंढ कर मारना चाहिए, जिसमें पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है। जिक्रयोग है कि हाल ही में सिद्धू ने ट्विटर पर एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें वह कह रहे हैं कि मुझे विधानसभा के सत्र में शामिल होना था, जिस वजह से मैं द कपिल शर्मा शो के शूट पर नहीं जा सका और वो दो एपिसोड के लिए मेरा रिप्लेसमेंट ले आएं।
विज्ञापन
5 of 5
kapil sharma
चैनल की तरफ से मुझे निकाले जाने की कोई जानकारी मेरे पास नहीं है। अगर ऐसा मेरे बयान की वजह से हुआ है तो मैंने कल जो कहा, आज जो कह रहा हूं और आगे जो कहूंगा उस पर टिका रहूंगा। हालांकि खबरें चल रहीं थीं कि पुलवामा हमले के बाद सिद्धू को द कपिल शर्मा शो से निकाल दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।