कपिल शर्मा शो के जज रहे नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर से चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन कपिल ने सिद्धू नहीं बल्कि इस नेता के लिए लोगों से अपील की है।
2 of 7
Punjab Election
- फोटो : File Photo
इस बार पंजाब में चुनाव काफी दिलचस्प हैं क्योंकि आम आदमी पार्टी भी सत्ता में आने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही है। इस बार कांग्रेस, अकाली और आप के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। वहीं नवजोत सिंह सिद्धू भी भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं जिस वजह से कांग्रेस की पंजाब में पकड़ मजबूत मानी जा रही है।
3 of 7
कपिल शर्मा के शो में सिद्धू पति-पत्नी
इन सभी के बीच सिद्धू के बेहद करीबी और खास माने जाने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा ने नवजोत सिंह की बजाए आम आदमी पार्टी के सूबा कन्वीनर गुरप्रीत सिंह घुग्गी(वड़ैच) के लिए वोट की अपील करके सबको हैरत में डाल दिया है।
दरअसल 'आप' की तरफ से यू-ट्यूब पर 31 जनवरी को एक वीडियो डाली गई है जिसमें कपिल अपील कर रहे हैं कि मेरा किसी भी पार्टी से कोई पसर्नल प्रॉब्लम नहीं है लेकिन फिर भी अपील करूंगा कि सभी अच्छे उम्मीदवार को वोट दे जो आपकी उम्मीदों पर खरा उतरे।
कपिल ने गुरप्रीत घुग्गी का नाम लेते हुए कहा कि वे मेेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं और वे बहुत ही अच्छे इंसान भी हैं इसलिए मेरी लोगों से अपील है कि अच्छे इंसान को ही वोट दें, जो आपके क्षेत्र की समस्याओं को दूर करे और जनता के लिए काम करे।