श्रीनगर में लाल चौक पर फहराने के लिए तिरंगा लेकर छात्रा पहुंच गई, लेकिन वह अपना ये सपना पूरा नहीं कर सकी। क्यों, ये राज पिता ने खोला तो सब चौंक गए।
2 of 5
लुधियाना की लड़की जाह्नवी बहल
बात हो रही है, जेएनयू प्रकरण में कन्हैया कुमार को चैलेंज करने वाली लड़की जाहनवी बहल की। जाहनवी ने पाक समर्थकों को चैलेंज किया था कि वह श्रीनगर में लाल चौक पर 15 अगस्त को तिरंगा फहराएगी। इसे पूरा करने के लिए वह पिता के साथ श्रीनगर पहुंची भी, लेकिन पुलिस ने उसे एयरपोर्ट से ही लौटा दिया। ऐसा होने का कारण पूछने पर जाहनवी के पिता अश्वनी बहल ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया।
3 of 5
लुधियाना की लड़की जाह्नवी बहल
- फोटो : अमर उजाला
अश्वनी बहल ने बताया कि वे 14 अगस्त की सुबह श्रीनगर एयरपोर्ट पर उतरे। जैसे ही वे निकले, वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। पुलिस वाले उन्हें एक कमरे में ले गए, जहां अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि यहां का माहौल बहुत खराब है। धारा 144 लगी हुई है। उन्होंने कहा कि जाह्नवी से झंडा ले लिया गया है और इसे पूरे सम्मान के साथ वहां लगा दिया जाएगा। इसके बाद पुलिस वालों ने उन्हें और जाहनवी को उसी फ्लाइट से वापस भेज दिया, जिससे वह आए थे।
4 of 5
लुधियाना की लड़की जाह्नवी बहल
अश्वनी ने बताया कि जाहनवी को जब इस बारे में बताया गया तो वह निराश हो गई। फिर भी उसने कहा कि वह उस जगह पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना चाहती थी, जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1992 में फहराया था। तो क्या हुआ, अगर वह ऐसा नहीं कर सकी। उसे इस बात की खुशी है कि वह इस तिरंगे को श्रीनगर तक लेकर जाने में कामयाब हुई। जाहनवी का सपन पूरा करने के लिए उसके साथ कई लोग श्रीनगर गए थे।
5 of 5
जाहन्वी ने कन्हैया को किया चैलेंज
गौरतलब है कि लुधियाना की छात्रा जाह्नवी बहल ने पाकिस्तान के पक्ष मे नारेबाजी करने वालों को खुली चेतावनी दी थी कि वह 15 अगस्त को श्रीनगर के लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएगी। जाह्नवी का कहना है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और जो देश विरोधी यहां पाकिस्तान के पक्ष मे नारेबाजी कर रहे हैं वे अपने घटिया मकसद में कभी कामयाब नहीं हो सकते। वहां ऐसे मुट्ठी भर लोग हैं जो भारत विरोधी अभियान छेड़े हुए हैं और मैं ऐसे तत्वों से नहीं डरती। अपनी इस चेतावनी को पूरा करने के लिए वह पहुंची भी, लेकिन उसे लौटना पड़ा।