ये पॉपुलर एक्ट्रेस एक बार सांप खा चुकी हैं और इन्हें बस एक चीज से डर लगता है। बोलने लगीं तो इनकी जिंदगी से जुड़े कई राज खुलकर सामने आ गए।
हम बात कर रहे हैं जस्सी जैसी कोई नहीं फेम मोना सिंह की। वे मंगलवार को अमर उजाला कार्यालय पहुंचीं थीं। इस दौरान मोना सिंह ने जहां फिल्मी दुनिया में अपने आगे की जिंदगी के बारे में बात की, वहीं निजी लाइफ से जुड़े कई राज भी साझा किए। उन्होंने शहीदों और समाज से जुड़े अहम मुद्दों पर भी खुलकर अपनी बात रखी।
मोना सिंह ने बताया कि वे एक बार डिश में सांप खा चुकी हैं। जी हां आपने सही पढ़ा। मोना सिंह ने बताया, एक बार सिंगापुर उन्होंने फिश के धोखे सांप की डिश खा ली थी। वह फिश समझकर सांप खाए जा रही थीं फिर शेफ ने आकर बताया कि ये फिश नहीं सांप है। इसके बाद मोना बहुत डर गईं कि अब तो उनका पेट सोच-सोचकर ही खराब हो जाएगा कि उन्होंने सांप खा लिया है।
मोना बताती हैं कि उन्हें ट्विटर से डर लगता है, क्योंकि यहां कोई गालियां देता है तो कोई गुस्सा जाहिर करता है। कुछ कहने भर की देरी होती है, लोग अपनी भड़ास निकालने लगते हैं। बेवजह ही दूसरों का आंकलन करने लगते हैं, इसलिए मैं ट्विटर पर हूं ही नहीं। लोगों के कमेंट्स और बेतुकी बातों को पढ़ने में अपना समय जाया नहीं करती। ट्विटर से डर लगता है, क्योंकि वहां बेवजह के बवाल होते हैं।
कर्नल की बेटी होने के नाते, घाटी में जवानों पर हो रहे हमले का दर्द भी उनके चेहरे पर झलका। मोना सिंह का कहना है सरहद पर तैनात जवानों पर बार-बार आतंकी हमले, घात लगाकर सैनिकों पर हमला कर उनके शव के साथ बर्बरता, जवानों पर पत्थरबाजी अब बर्दाश्त नहीं होती। आतंकवाद से निपटना मुश्किल नहीं है। सरकार चाहे तो एक दिन में पाकिस्तान को सबक सिखा सकती है।