फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जसपाल भट्टी बर्थडे सेलिब्रेशन, ह्यूमर फेस्ट में कटा लाफ्टर केक

Fri, 04 Mar 2016 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 04 Mar 2016 12:04 PM IST
विज्ञापन
jaspal bhatti, humour festival, advisor vijay kumar dev, chandigarh news, amar ujala news
चंडीगढ़ फेस्ट - फोटो : चंडीगढ़ फेस्ट
चंडीगढ़ में हंसी का मेला सजा है। वैसे तो इसमें वीरवार को खूब भीड़ उमड़ी, मगर जो इस देखने से वंचित रह गए उनके लिए हम लाए हैं झलकियां।

जसपाल भट्टी बर्थडे सेलिब्रेशन, ह्यूमर फेस्ट में कटा लाफ्टर केक

jaspal bhatti, humour festival, advisor vijay kumar dev, chandigarh news, amar ujala news
चंडीगढ़ फेस्ट - फोटो : अमर उजाला
बात हो रही चंडीगढ़ के सांस्कृतिक विभाग द्वारा आयोजित जसपाल भट्टी ह्यूमर फेस्टिवल की। बात वहीं से शुरू होती है, जहां से उल्टा-पुल्टा। एक सितारा जो फ्लॉप शो से उठा और उसने कॉमेडी के मायने बदल दिए। वीरवार को टैगोर थिएटर का सभागार दर्शकों से खचाखच भरा था। कुर्सियों पर जगह नहीं मिली तो लोग जमीन पर बैठ गए और सैकड़ों चारो कौनों में जगह ढूंढ कर खड़े थे।

जसपाल भट्टी बर्थडे सेलिब्रेशन, ह्यूमर फेस्ट में कटा लाफ्टर केक

jaspal bhatti, humour festival, advisor vijay kumar dev, chandigarh news, amar ujala news
चंडीगढ़ फेस्ट - फोटो : अमर उजाला
कॉमेडी किंग जसपाल भट्टी की याद में उनके जन्मदिन पर दो दिवसीय ह्यूमर फेस्टीवल का वीरवार शाम को शानदार आगाज हुआ। उनके शिष्यों ने मंच संभाला करीब तीन घंटे तक लाफ्टर का ऐसा केक काटा गया कि हंसते -हंसते लोगों के पेट में बल पड़ गए। आंखें भी भर आईं। लोगों को यह हाल कामेडियन दीपक राजा, राणा रणवीर, बिन्नू ढिल्लों, स्टैंडअप कामेडियन सुमेध सिंदे, अमित टंडन और यूट्यूब फेम एआईबी ग्रुप के सदस्यों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसपाल भट्टी बर्थडे सेलिब्रेशन, ह्यूमर फेस्ट में कटा लाफ्टर केक

jaspal bhatti, humour festival, advisor vijay kumar dev, chandigarh news, amar ujala news
चंडीगढ़ फेस्ट - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में एडवाइजर ने घोषणा की कि चंडीगढ़ में अब हर साल जसपाल भट्टी ह्यूमर फेस्टिवल होगा। टैगोर थिएटर में होने वाले ह्यूमर संडे को भी जसपाल भट्टी को समर्पित किया जाएगा। इस मौके पर जसपाल भट्टी की माता, पत्नी सविता भट्टी और बेटी राबिया भट्टी तथा प्रशासन की कई अधिकारी परिवार सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन

जसपाल भट्टी बर्थडे सेलिब्रेशन, ह्यूमर फेस्ट में कटा लाफ्टर केक

jaspal bhatti, humour festival, advisor vijay kumar dev, chandigarh news, amar ujala news
चंडीगढ़ फेस्ट - फोटो : अमर उजाला
माहौल ऐसा बना कि एडवाइजर विजय कुमार देव भी जसपाल भट्टी के रंग में रंगे नजर आए और उन्होंने पुलिस की पोल पट्टी खोलती पाकिस्तानी कवि का व्यंग्य गीत सुनाकर लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने पुलिस का हाल सुनाते हुआ कहा कि पहले पुलिस हफ्ता लेती थी मगर अब ज्यादा इंतजार नहीं करते, उन्हें रोज कुछ न कुछ चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed