फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jai Singh reached home safely after being freed from hijacked ship

नए साल पर लौटीं खुशियां, 'सात समंदर' पार बंधक बेटा लौटा, बोला- घने जंगलों में रखा...

Thu, 02 Jan 2020 12:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 02 Jan 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Jai Singh reached home safely after being freed from hijacked ship
जय सिंह।

नाइजीरिया के पास अपहृत मालवाहक समुद्री जहाज को मुक्त होने के बाद इंजीनियर जय सिंह अपने घर सकुशल लौट आए हैं। मंगलवार देर शाम जय सिंह अपने गांव डेरोली अहीर पहुंचे। उनके पहुंचने पर परिवार के लोगों ने एक साथ नए साल का जश्न मनाया। बता दें कि मालवाहक जहाज का 3 दिसंबर की रात को अपहरण किया गया था। 

विज्ञापन


सभी अपहृत 18 भारतीयों को 21 दिसंबर को मुक्त करा लिया गया था। गांव पहुंचे जय सिंह ने बताया कि वह मुंबई की एग्लो ईस्टर्न शिप मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बतौर मर्चेट नेवी थर्ड ग्रेड इंजीनियर के पद तैनात हैं। 3 दिसंबर की रात वे नाइजीरिया से जहाज में पेट्रोल लेने गए थे। नाइजीरिया तट के पास पहुंचे तो समुद्री लुटेरे जहाज से वहां आ गए। 
विज्ञापन


समुद्री लुटेरे लगभग 30 से 40 की संख्या में थे और वे आधुनिक हथियार से लैस थे। जय सिंह ने बताया कि उन्होंने उनके जहाज को घेर लिया और फिर समुद्री लुटेरे जहाज में सवार सभी लोगों को घने जंगल में ले गए। वहां पर उनको बंदी बनाकर रखा गया। लुटेरे बंदी बनाए गए लोगों को खाने में केवल एक समय चावल ही देते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चावल के साथ दाल व सब्जी आदि कुछ नहीं देते थे। जय सिंह ने बताया कि 21 दिसंबर को उनको छोड़ दिया गया था। इसके बाद नाइजीरिया सरकार ने उनका मेडिकल कराने के साथ अन्य कार्यवाही पूरी कराई। इसके बाद 29 दिसंबर को वह मुंबई पहुंचे। जहां उनका दोबारा मेडिकल किया गया। इसके बाद 31 दिसंबर की शाम वह अपने घर पर पहुंचे। 

अपने बेटे को सकुशल देखकर उनके परिजन बेहद खुश नजर आए। उन्होंने जय के साथ नया साल मनाया। जय सिंह के पिता सुरेंद्र सिंह ने कहा कि नए साल पर उनका बेटा घर आया गया, यह उनके लिए नववर्ष का सबसे बड़ा उपहार है। पीड़ितों को किस तरह की यातनाएं दी गईं इस बारे में जय सिंह ने कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। जय सिंह ने समुद्री लुटेरों की मांग पूरी होने के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी।


तीन दिसंबर को नाइजीरिया के पास समुद्री लुटेरों ने मालवाहक जहाज का अपहरण कर लिया था। उसमें सवार 19 लोगों में 18 भारतीय थे। उन भारतीयों में महेंद्रगढ़ के गांव डेरोली अहीर निवासी जय सिंह भी था। जय सिंह 2015 से मुंबई की एग्लो ईस्टर्न शिप मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बतौर मर्चेट नेवी थर्ड ग्रेड इंजीनियर के पद तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed