Hindi News
›
Photo Gallery
›
Chandigarh
›
international wrestler geeta phogat marriage with pawan kumar, actor aamir khan joined function
{"_id":"583275134f1c1bb504b39f6a","slug":"international-wrestler-geeta-phogat-marriage-with-pawan-kumar-actor-aamir-khan-joined-function","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: शादी के बंधन में बंधी पहलवान बेटी, पवन संग 7 नहीं 8 फेरे लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pics: शादी के बंधन में बंधी पहलवान बेटी, पवन संग 7 नहीं 8 फेरे लिए
Tue, 22 Nov 2016 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखीदादरी(भिवानी)
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखीदादरी(भिवानी)
Updated Tue, 22 Nov 2016 09:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
शादी के बंधन में बंधी पहलवान गीता फौगाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अंतर्राष्ट्रीय पहलवान गीता फौगाट शादी के बंधन में बंध गई। पहलवान पवन के साथ उन्होंने 7 नहीं बल्कि 8 फेरे लिए। इसके पीछे वजह बेहद खास।
2 of 8
शादी के बंधन में बंधी पहलवान गीता फौगाट
आठवां फेरा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ कैम्पेन के लिए लिया। भिवानी जिले के चरखी दादरी की उत्सव वाटिका में हुए भव्य विवाह समारोह में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और दंगल मूवी की स्टारकास्ट समेत पूरी टीम शामिल हुई। अंतरराष्ट्रीय पहलवानों सहित कई राजनेताओं ने भी शिरकत की। महिला पहलवान साक्षी मलिक लड़की की तरफ से तो सुशील कुमार बारात के साथ विवाह स्थल पर पहुंचे।
3 of 8
शादी के बंधन में बंधी पहलवान गीता फौगाट
शादी को लेकर पिछले सप्ताह भर से दोनों परिवारों की तरफ से तैयारियां जोरों पर थीं। गीता ने बंगलूरू से डिजाइन करवाया गुलाबी रंग का लहंगा-चोली पहना तो पवन ने क्रीम कलर की इंडोवेस्टर्न ड्रेस पहनी। वरमाला की रस्म के लिए गीता जहां पालकी में बैठकर स्टेज तक पहुंची तो वहीं पवन ने पैदल चलकर स्टेज तक की दूरी तय की। रात करीब पौने दस बजे फेरों की रस्म शुरू की गई जिसमें मंडप के चारों तरफ से पुष्प वर्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
शादी के बंधन में बंधी पहलवान गीता फौगाट
शादी समारोह के रीति-रिवाज व तमाम रस्में पूरी करने के बाद मध्यरात्रि पवन अपनी दुल्हनियां गीता को ओडी कार में लेकर गए। लाइफ टाइम गुरु द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता महाबीर पहलवान की बड़ी बेटी पहली भारतीय महिला ओलंपियन पहलवान गीता फौगाट के समारोह को लेकर उत्सव वाटिका को आलीशान ढंग से सजाया गया। नीम झड़ाई, जूता छुपाई की रस्म गीता की बहनों बबीता, रितू, संगीता और विनेश ने पूरी की।
विज्ञापन
5 of 8
शादी के बंधन में बंधी पहलवान गीता फौगाट
समारोह में इनेलो नेता अभय चौटाला और भाजपा से भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मबीर सिंह ने शिरकत कर वर-वधू को अपना आशीर्वाद दिया। शादी समारोह में पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजामात किए गए थे। फिर भी दादरी-भिवानी मुख्यमार्ग पर बारात के पहुंचने के बाद लगी गाड़ियों की करीब एक किलोमीटर तक कतार के चलते करीब एक घंटे तक ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।