फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विरोधियों को अमित शाह का जवाब, बोले- सर्जरी के बाद दर्द तो सहना ही पड़ेगा

Mon, 21 Nov 2016 04:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 21 Nov 2016 04:33 PM IST
विज्ञापन
BJP president Amit Shah on notebandi, in a chandigarh rally
विरोधियों को अमित शाह का जवाब - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कहा है कि पीएम मोदी ने सर्जरी की है और इसका फायदा जल्द देश के गरीब और मध्यम वर्ग लोगों को आगामी दिनों में मिलेगा।
BJP president Amit Shah on notebandi, in a chandigarh rally
विरोधियों को अमित शाह का जवाब
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कहना है कि 500 और एक हजार रुपये के नोट बंद होने से लोगों को बैंकों की लाइन में खड़े होकर परेशानी झेलनी पड़ रही है, लेकिन डाक्टर जब आपरेशन करता है तो उसके बाद शरीर पर पट्टियां लगती हैं और कुछ दिन तक जख्म पर दर्द रहता है, लेकिन बाद में पूरा जीवन स्वस्थ रहता है। 
BJP president Amit Shah on notebandi, in a chandigarh rally
विरोधियों को अमित शाह का जवाब
उसी तरह से काला धन अर्थव्यवस्था के लिए कैंसर बन गया था। जिसकी पीएम मोदी ने सर्जरी की है और इसका फायदा जल्द देश के गरीब और मध्यम वर्ग लोगों को आगामी दिनों में मिलेगा।अमित शाह ने यह बात रविवार को सेक्टर-27 स्थित रामलीला ग्राउंड में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP president Amit Shah on notebandi, in a chandigarh rally
विरोधियों को अमित शाह का जवाब
इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों की तुलना सांप, नेवेले, चूहा, बिल्ली और अन्य जीव जंतुओं से की। उन्होंने कहा कि जब बाढ़ आती है तो ये जीव- जंतु बचाव के लिए ऊपर छत पर चढ़ जाते हैं। उस समय सांप नेवेले पर और नेवला सांप पर हमला नहीं करता है। शाह ने कहा कि उस तरह से सभी दल अब छत पर चढ़ गए हैं और नोटबंदी की बाढ़ के निकलने का इंतजार कर रहे हैं। जनता कांग्रेस, सपा, बसपा और ममता को भलीभांति पहचान गई हैं। 
विज्ञापन
BJP president Amit Shah on notebandi, in a chandigarh rally
विरोधियों को अमित शाह का जवाब
शाह ने कहा कि 7 नवंबर से पहले ये सभी दल काले धन पर मोदी सरकार से कठोर कार्रवाई की मांग करते थे, लेकिन अब जब कार्रवाई कर दी तो उनमें हाय तोबा मच गई है। पीएम के इसी कदम के कारण ही इस समय आतंकवादी, माओवादी संगठन और ड्रग्स माफिया निर्धन हो गए हैं। पाकिस्तान से आने वाली फर्जी नोट एक मिनट में रद्दी हो गए हैं। जिन लोगों ने लाखों करोड़ों का काला धन छुपाकर रखा था वह भी रद्दी हो गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed