फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रेव डॉटर ऑफ इंडियाः ये खींचती थी हल और जोतते थे पिता, देखिए

Thu, 09 Mar 2017 09:29 AM IST
भारत भूषण मित्तल/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
भारत भूषण मित्तल/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Thu, 09 Mar 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
International Women's Day, hail to brave daughter of india satveer kaur of bathinda
ब्रेव डॉटर ऑफ इंडिया सतवीर कौर
मिलिए ब्रेव डॉटर ऑफ इंडिया से। इस बेटी पर न केवल उसके पिता को, बल्कि पूरे गांव, जिले, प्रदेश और देश भर को गर्व है। ऐसी बेटी के होने पर आप भी गर्व करेंगे।
International Women's Day, hail to brave daughter of india satveer kaur of bathinda
ब्रेव डॉटर ऑफ इंडिया सतवीर कौर
ये बहादुर बेटी है, पंजाब के बठिंडा जिले के गांव काहन सिंह वाला निवासी रूप सिंह की। नाम है सतवीर कौर। सतवीर के जज्बे को देखकर एकबारगी फिल्म ‘मदर इंडिया’ में नरगिस का रोल जेहन में ताजा हो जाता है। फर्क सिर्फ इतना है कि हल खींचतीं नरगिस को खेती में दोनों बेटे मदद करते हैं, जबकि सतवीर को उसके पिता। सतवीर गले में हल बांधकर खींचती है और पिता खेत जोतते हैं। जबकि छोटी बहन जश्नदीप साइकिल पर दूध बेचने जाती है।
International Women's Day, hail to brave daughter of india satveer kaur of bathinda
ब्रेव डॉटर ऑफ इंडिया सतवीर कौर
रूप सिंह की पांच बे​टियां हैं। सतवीर सबसे बड़ी है और अपने पिता के साथ मिलकर दो बहनों की शादी कर चुकी हैं और दो बहनों को पढ़ा रही है। सतवीर खुद भी बीए सेकेंड ईयर की स्टूडेंट है। खेती बाड़ी करके और दूध बेचकर अपनी और बहनों की पढ़ाई का खर्च निकालती है। सतवीर पिछले आठ वर्षों से अपने पिता रूप सिंह के साथ खेतीबाड़ी कर रही हैं।  एक पंजाबी शायर ने लिखा है ‘पुत्तर बटवाएं जमीन, धी बटवाएं दुख’। इसी को चरितार्थ कर रही सतवीर कौर।
विज्ञापन
विज्ञापन
International Women's Day, hail to brave daughter of india satveer kaur of bathinda
ब्रेव डॉटर ऑफ इंडिया सतवीर कौर
सतवीर खुद बताती हैं कि परिवार के पास खेती योग्य ज्यादा जमीन न होने के कारण उसने आठ वर्ष पहले ठान लिया था कि वह अपने पिता के साथ खेतीबाड़ी कर परिवार का पेट पालेगी। अब वह हर साल 14 कनाल जमीन को ठेके पर लेकर किराए के संसाधनों से खेती करते है। उसके पिता बुजुर्ग होने के कारण फसल को पानी देने के लिए जनरेटर नहीं चला पाते थे अब वह खुद जेनरेटर चलाकर फसल को पानी लगाती हैं।
विज्ञापन
International Women's Day, hail to brave daughter of india satveer kaur of bathinda
ब्रेव डॉटर ऑफ इंडिया सतवीर कौर
सतवीर ने बताया कि बार्डर फिल्म देखते समय पिता ने कहा था कि अगर उनका एक बेटा होता तो उसे फौज में भर्ती करवाते। जिस समय उसके पिता के मुंह से यह लफ्ज निकले उसने उसी समय सोच लिया था कि वह हर हालत में अपने पिता का सपना सच करेगी और एक दिन बीएसएफ में भर्ती होकर बार्डर पर जाकर दुश्मनों के दांत खट्टे करेगी। मुफलिसी ने रूप सिंह की बेटियों को परिवार चलाने का नया जज्बा दिया। सतवीर कौर का जज्बा दिल को छू जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed