अब लुधियाना में श्रीमद्भागवत गीता की बेअदबी, देखिए तस्वीरें
श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के बाद पंजाब में अब श्रीमद्भागवत गीता की बेअदबी की गई। पन्ने फाड़कर बिखेर दिए गए। देखिए तस्वीरें।
अब लुधियाना में श्रीमद्भागवत गीता की बेअदबी, देखिए तस्वीरें
घटना लुधियाना के चंद्र नगर इलाके में हुई। करीब एक-डेढ़ किलोमीटर इलाके में लोगों ने हिंदुओं के पवित्र ग्रंथ श्रीमद्भागवत गीता और अन्य धार्मिक ग्रंथों के पन्ने बिखरे हुए देखे। लोगों ने पन्नों को पूरे सम्मान से एकत्रित कर इसकी जानकारी पुलिस को दी। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
अब लुधियाना में श्रीमद्भागवत गीता की बेअदबी, देखिए तस्वीरें
डीसीपी नरेंद्र भार्गव के नेतृत्व जांच कर रही पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करवाई। फुटेज में 12-13 वर्ष चार बच्चे पवित्र ग्रंथों के पन्ने फाड़ कर गलियों में बिखेरते हुए जा रहे हैं।
अब लुधियाना में श्रीमद्भागवत गीता की बेअदबी, देखिए तस्वीरें
पुलिस कमिश्नर ने प्रेस कांफ्रेंस कर दावा किया है कि बच्चों ने धार्मिक पुस्तकों को फाड़ कर गली में बिखेरने की वारदात को अनजाने में अंजाम दिया है। बच्चों को बाल सुधार गृह में भेजा गया है।
अब लुधियाना में श्रीमद्भागवत गीता की बेअदबी, देखिए तस्वीरें
हुआ यूं कि चंद्र नगर में प्रभात फेरी के साथ चल रहे अश्वनी कुमार ने रास्ते में संस्कृत में लिखे पन्ने सड़क पर बिखरे देखे। लोगों ने पन्ने उठाए तो पता चला कि ये भागवत गीता, रामायण एवं अन्य धार्मिक ग्रंथों के हैं। इस पर पुलिस के अलावा बजरंग दल और हिंदू संगठनों को सूचित किया गया।