देश के 'सुल्तान' रियो ओलंपिक में सोना दिलाने को तैयार हैं। जबरदस्त और रोमांचक मुकाबलों के देखने को मिलेंगे। जानिए कौन-कौन और कब भिड़ेगा?
2 of 6
योेगेश्वर दत्त
- फोटो : getty
पिछले ओलंपिक के पदक विजेता योगेश्वर दत्त ने कहा है कि बेशक ओलंपिक शुरू हुए पांच दिन बीतने के बावजूद भारत की झोली में एक भी पदक नहीं आया, लेकिन अभी पहलवानों के मुकाबले होने बाकी हैं। देश भरोसा रखे, पहलवान जरूर देश के लिए पदक जीतेंगे। योगेश्वर ने अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में यह भरोसा जताया है।
3 of 6
योेगेश्वर दत्त
- फोटो : getty
योगेश्वर ने कहा कि ओलंपिक में अभी तक पदक नहीं मिलने से निराश नहीं होना चाहिए। अभी काफी खेल बाकी है और खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करने में लगे हैं। ओलंपिक में देश की आजादी के दिन हरियाणवीं पहलवान रविंद्र खत्री के मुकाबले से पहलवानों का आगाज होगा। इसके अगले दिन हरियाणवीं पहलवान हरदीप सिंह देश के लिए भिड़ेंगे।
4 of 6
हरियाणा पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगट और बबीता फोगट
- फोटो : फाइल फोटो
17 अगस्त को ही महिला पहलवान विनेश फौगाट और साक्षी मलिक दम दिखाएंगी तो बबीता 18 को पदक जीतने के लिए उतरेगी। डोपिंग के कारण विवादों में रहे नरसिंह यादव और पहलवान संदीप तोमर के मुकाबले 19 को होंगे। ओलंपिक के आखिरी दिन 21 अगस्त को सबसे अनुभवी पहलवान योगेश्वर दत्त उतरेंगे।
5 of 6
ओलंपियन योगेश्वर दत्त के पहले कोच मास्टर सतबीर सिंह का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
योगेश्वर ने कहा कि देशवासी इन पहलवानों से पदक की उम्मीद कर सकते हैं। सभी पहलवानों ने उनके साथ ही प्रैक्टिस की और हर दांवपेंच का दम लेकर वह पदक जीतने उतरेंगे। वह यह भी कहते हैं कि उन पर देश के करोड़ों लोगों की उम्मीद टिकी है, इसलिए भी पदक जीतना पहलवानों के लिए जरूरी हो जाता है।