{"_id":"57b7dc674f1c1b1f176ec2be","slug":"indian-hockey-womens-team-formar-captain-ritu-rani-weds-to-singer-harsh-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कैप्टन ने रचाई सिंगर से शादी, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कैप्टन ने रचाई सिंगर से शादी, देखें तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहाबाद (कुरुक्षेत्र)
Updated Sun, 21 Aug 2016 09:20 AM IST
विज्ञापन
हॉकी खिलाड़ी रितु रानी ने हर्ष शर्मा से की शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक से बाहर की गई भारतीय हॉकी टीम की पूर्व कैप्टन शादी के बंधन में बंध गई। पंजाबी सिंगर के साथ उन्होंने 7 फेरे लिए। देखिए तस्वीरें।
हॉकी खिलाड़ी रितु रानी ने हर्ष शर्मा से की शादी
- फोटो : अमर उजाला
बात हो रही है, भारतीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रितू रानी और पंजाबी गायक हैश उर्फ हर्ष शर्मा की। गुरुवार को दोनों विवाह बंधन में बंध गए। शादी समारोह का आयोजन कुरुक्षेत्र में एक निजी पैलेस में किया गया, जहां दोनों पक्ष के परिजनों, रिश्तेदारों के अलावा कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी पहुंचे। रितू के पिता जयपाल व माता कुलदीप कौर बेटी की शादी को लेकर बहुत खुश थे। रितु का कहना है कि वह जीवन साथी के रूप में हर्ष को पाकर बेहद खुश है।
हॉकी खिलाड़ी रितु रानी ने हर्ष शर्मा से की शादी
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के राज्यमंत्री कृष्ण बेदी भी समारोह में पहुंचे और वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर रितू ने जहां बेटी बचाने का संदेश दिया तो वहीं उन्होंने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत पर बेहद खुशी जताई। उन्होंने कहा कि उनका पक्का इरादा है कि वो हॉकी खेलना नहीं छोड़ेंगी। हॉकी उनका सपना है और वह चार साल तक कप्तान और दस साल तक देश के लिए खेल चुकी हैं। रितु ने अपनी इच्छा जाहिर की कि वह हॉकी में देश का नाम रोशन करे। रितू रानी के पिता जयपाल व अन्य परिजन भी बेटी की शादी पर बेहद खुश दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉकी खिलाड़ी रितु रानी ने हर्ष शर्मा से की शादी
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि भीम अवार्डी रितू की सगाई लगभग दो माह पूर्व पटियाला निवासी गायक हर्ष शर्मा उर्फ हैश के साथ हुई थी और ओलंपिक के बाद ही रितू को शादी के बंधन में बंधना था। लेकिन, कोच से मतभेद के चलते रितू को न केवल कप्तानी से हाथ धोना पड़ा बल्कि उसे रियो ओलंपिक के टिकट से भी वंचित होना पड़ा। 2 वर्ष पूर्व पटियाला साईं सेंटर में हॉकी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थीं और वहां पर हॉकी कोच पूनम बाला के पुत्र हर्ष शर्मा से उनका प्यार हो गया।
विज्ञापन
हॉकी खिलाड़ी रितु रानी ने हर्ष शर्मा से की शादी
- फोटो : अमर उजाला
रितु हरियाणा के शाहाबाद की हैं। वह टीम इंडिया में हाफबैक पोजिशन पर खेलती हैं। रितु भारत के लिए खेलने वाली यंगेस्ट प्लेयर हैं। उन्होंने 14 साल की उम्र में पहला मैच खेला। उनकी कप्तानी में ही इंचियोन में हुए एशियन गेम्स-2014 में भारतीय टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। ओलंपिक टीम से बाहर होना कोच से विवाद बताया जा रहा था। इसके चलते उन्हें कप्तानी भी छोड़नी पड़ी। हॉकी इंडिया की ओर से रितू रानी का नाम अर्जुन अवार्ड के लिए भेजा गया है। प्रदेश सरकार ने पहले ही उसे भीम अवार्ड से नवाजा हुआ है।