फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस शख्स पर बरसा पैसा ही पैसा, देखिए ऐसे खुला इनकी किस्मत का ताला

Wed, 23 Aug 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 23 Aug 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
indian footballer gurpreet sandhu selected for indian super league season 4 by bangluru fc
फुटबॉलर गुरप्रीत संधू
भगवान जब भी देता है तो छप्पड़ फाड़ के देता है। ऐसा ही कुछ हुआ इस शख्स के सा​थ, जिन पर पैसा ही पैसा बरसा। जानिए आखिर कैसे खुला इनकी किस्मत का ताला। 
indian footballer gurpreet sandhu selected for indian super league season 4 by bangluru fc
फुटबॉलर गुरप्रीत संधू
बात हो रही है चंडीगढ़ के स्टार फुटबॉलर गुरप्रीत संधू की, जो देश के सबसे महंगे फुटबॉलर हो गए है। इंडियन सुपर लीग सीजन- 4 के लिए बंगलूरू एफसी ने संधू को दो करोड़ रुपये में खरीदा है। गोलकीपर की भूमिका निभाने वाले गुरप्रीत संधू इससे पहले नार्वे के क्लब स्टेबैक एफसी के साथ भी जुड़े रहे। हाल ही में इस क्लब के साथ उनका तीन साल का अनुबंध समाप्त हुआ हैं। 
 
indian footballer gurpreet sandhu selected for indian super league season 4 by bangluru fc
फुटबॉलर गुरप्रीत संधू
गुरप्रीत संधू पहले भारतीय है, जो किसी यूरोपियन क्लब के लिए भी खेल चुके हैं। चंडीगढ़ सेंट स्टीफंस- 45 के छात्र रहे 24 वर्षीय गुरप्रीत संधू तीसरी कक्षा से ही फुटबॉल खेलना शुरू किया। दसवीं कक्षा में हुए तो भारतीय अंडर- 16 टीम के लिए चयनित हुआ। इसके बाद गुरप्रीत ने पीछे मुड़कर नही देखा। गुरप्रीत भारतीय अंडर- 18, 19, 21 टीम के बाद एशियन गेम्स में भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
indian footballer gurpreet sandhu selected for indian super league season 4 by bangluru fc
फुटबॉलर गुरप्रीत संधू
बेंगलुरू ने देश के नंबर वन गोलकीपर को गुरप्रीत को ट्रांसफर फीस देकर अपने साथ जोड़ा। उनके बाद बेंगलुरू के स्टार और पूर्व भारतीय कप्तान सुनील छेत्री का नाम है, जो 1.5 करोड़ रुपए में टीम के साथ जुड़े हैं। इस तरह दोनों भारतीय कप्तान इस बार एक ही टीम के साथ खेलते हुए दिखाई देंगे। वहीं गुरप्रीत इससे बहुत खुश हैं और अपनी सफलता का श्रेय माता पिता को देते हैं।
 
विज्ञापन
indian footballer gurpreet sandhu selected for indian super league season 4 by bangluru fc
फुटबॉलर गुरप्रीत संधू
गुरप्रीत बताते हैं कि उनकी की मां हरजीत कौर चंडीगढ़ पुलिस में एसएचओ हैं तो वहीं गुरप्रीत के पिता गुरप्रीत सिंह पंजाब पुलिस में डीएसपी हैं। वे दोनों भी इंटरनेशनल प्लेयर हैं और उन्होंने वॉलीबॉल में देश का प्रतिनिधित्व किया है। गुरप्रीत ने बताया कि अब वह उत्तर कोरियाई क्लब एप्रिल 25 एससी के खिलाफ 23 अगस्त को होने वाले इंटर रीजनल सेमीफाइनल के घरेलू चरण के लिये उपलब्ध रहेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed