{"_id":"5b46fcfd4f1c1bc5248b6016","slug":"indian-cricketer-harmanpreet-kaur-will-continue-as-dsp-post-but-with-a-condition","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरमनप्रीत कौर के समर्थन में उतरे कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़, जानिए अब आगे क्या हो सकता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरमनप्रीत कौर के समर्थन में उतरे कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़, जानिए अब आगे क्या हो सकता है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया की कप्तान की नौकरी पर आया संकट टल सकता है। यानी वे डीएसपी के पद पर बनी रह सकती हैं, क्योंकि कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ समर्थन में उतर आए हैं।
2 of 5
हरमनप्रीत कौर
दरअसल, बीए की फर्जी डिग्री मामले में कोई अंतिम फैसला लिए जाने से पहले ही कांग्रेस के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने बुधवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की और क्रिकेटर को डीएसपी पद पर बनाए रखने की अपील की।
3 of 5
हरमनप्रीत कौर
सूत्रों के अनुसार, अब हरमनप्रीत कौर डीएसपी के पद पर बनी रह सकती हैं, लेकिन यह पद ऑनरेरी रहेगा। इसके तहत उन्हें सैलरी नहीं मिलेगी, लेकिन बीए पूरी करनी होगी। फिलहाल इस हरमनप्रीत के लिए इस व्यवस्था को अपनाने पर सरकार विचार कर रही है और जल्दी ही इसे लेकर फैसला आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हरमनप्रीत कौर
बता दें कि क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर के डीएसपी पद पर आजकल खतरा मंडरा रहा है। पिछले दिनों चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की पड़ताल में उसकी ग्रेजुएशन की डिग्री जाली पाई गई। वह एनरोलमेंट नंबर यूनिवर्सिटी के रिकॉर्ड में ही नहीं था। अब उसकी शैक्षणिक योग्यता सिर्फ बारहवीं है।
विज्ञापन
5 of 5
हरमनप्रीत कौर
सर्विस रूल्स के मुताबिक, उसे डीएसपी नहीं बनाया जा सकता। उसे सिर्फ कांस्टेबल का पद दिया जा सकता है। वहीं अगर सरकार चाहे तो हरमनप्रीत को शैक्षणिक योग्यता में छूट देकर डीएसपी बने रहने दे सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।