फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Worship of Giriraj conveys a message of nature conservation and unwavering devotion: Dr. Ramnik Krishna

प्रकृति संरक्षण और अटूट श्रद्धा का संदेश देती है गिरिराज की पूजा : डॉ. रमनीक कृष्ण

Thu, 29 Oct 2026 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Worship of Giriraj conveys a message of nature conservation and unwavering devotion: Dr. Ramnik Krishna
श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन गिरिराज जी महाराज को अर्पित किया छप्पन भोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। मिल्क कॉलोनी धनास स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में बुधवार को भागवत कथा के दौरान स्वामी डॉ. रमनीक कृष्ण महाराज ने गोवर्धन लीला का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला दिव्य ज्ञान है। भगवान श्रीकृष्ण की प्रत्येक लीला में मानवता के लिए महत्वपूर्ण संदेश छिपा है।
उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने कनिष्ठ अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की थी। यह प्रसंग अहंकार त्यागने, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और ईश्वर पर विश्वास रखने की प्रेरणा देता है। पर्वत, नदियां, वन, गौमाता और जीव-जंतु पर्यावरण संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए पर्यावरण संरक्षण, गौसेवा और जरूरतमंदों की सहायता भी भक्ति के स्वरूप हैं।
विज्ञापन

कार्तिक मास में भजन-कीर्तन, दीपदान और सत्कर्म का महत्व बताते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं को अच्छे कर्म करने की प्रेरणा दी। कथा के दौरान भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए गए। भजन-कीर्तन के बाद आरती हुई और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed