{"_id":"59784d9a4f1c1b054d8b483a","slug":"indian-cricketer-harmanpreet-kaur-name-in-top-10-in-icc-ranking","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिग्गज क्रिकेटर का रिकॉर्ड तोड़ 8 नए कारनामे किए थे, बेटी ने रचा एक और इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिग्गज क्रिकेटर का रिकॉर्ड तोड़ 8 नए कारनामे किए थे, बेटी ने रचा एक और इतिहास
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 27 Jul 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
Harmanpreet Kaur
171 रन बनाकर क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाया और दिग्गज क्रिकेटर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 8 नए रिकॉर्ड बनाए थे। ये कारनामा करने वाली बेटी ने अब एक और इतिहास रचा है।
Harmanpreet Kaur
हम बात कर रहे हैं क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर की। महिला विश्व कप के सेकेंड सेमीफाइनल में 171 रन बनाकर कंगारुओं के छक्के छुड़ाने वाली हरमन आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजों की रैकिंग में टॉप 10 में पहुंच गई हैं। हरमन छठे नंबर पर हैं और टॉप 10 में आने वाली हरमन कैप्टन मिताली राज के बाद दूसरी भारतीय हैं। इनके साथ वनडे में दुनिया में सबसे ज्यादा विकेट झटकने वाली झूलन गोस्वामी गेंदबाजों की रैकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं।
Harmanpreet Kaur
महिला विश्व कप 2017 में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने कंगारुओं के छक्के छुड़ाए थे। हरमनप्रीत ने 115 गेंदों में 171 रन बनाए। 20 चौके और 7 छक्के जड़े। पारी में हरमनप्रीत का स्ट्राइक रेट 148.69 रहा। इस धमाकेदार पारी की बदौलत हरमन ने न केवल महिला क्रिकेट के बल्कि, पुरुष क्रिकेट के कुछ रिकॉर्ड्स को चुनौती दे डाली, जानिए हरमन ने क्या रिकॉर्ड बनाए और तोड़े-
विज्ञापन
विज्ञापन
Harmanpreet Kaur
हरमन ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
हरमन ने आईसीसी वर्ल्ड कप के नॉक आउट स्टेज में 171 रन बनाकर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को भी पीछे छोड़ दिया है। वर्ल्ड कप के नॉक आउट स्टेज में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब तक रोहित शर्मा के नाम था। रोहित ने 2015 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में 137 रन बनाए थे, लेकिन हरमनप्रीत ने 171 रन बनाकर यह रिकॉर्ड तोड़ दिया।

सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 171 रन बनाकर हरमनप्रीत कौर वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। हरमन से पहले ये रिकॉर्ड टीम इंडिया की कप्तान मिताली राज के नाम था। मिताली ने इसी वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 109 रनों की पारी खेली थी, लेकिन हरमन ने मिताली के उस रिकॉर्ड को तोड़कर अपने नाम कर लिया।