फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस हरफनमौला खिलाड़ी ने जाहिर की बड़ी ख्वाहिश, रणबीर सिंह के लिए गोल्डन चांस

Fri, 17 Mar 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Fri, 17 Mar 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
indian cricketer harbhajan singh wish ranbir singh play role of him in his biopic
क्रिकेटर हरभजन सिंह
देश के एक बहुत ही मशहूर हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी ने एक बड़ी ख्वाहिश जाहिर की है। यह बॉलीवुड एक्टर रणबीर सिंह के लिए गोल्डन चांस है।


 
indian cricketer harbhajan singh wish ranbir singh play role of him in his biopic
क्रिकेटर हरभजन सिंह
हम बात कर रहे हैं, क्रिकेटर हरभजन सिंह की। वे एक कार्यक्रम के सिलसिले में जालंधर आए थे। यहां उन्होंने कहा कि अगर उनके जीवन पर कोई फिल्म बनती है तो वह चाहते हैं कि फिल्म में उनके किरदार को अभिनेता रणबीर सिंह निभाएं। उन पर फिल्म बनाने के लिए दो-तीन लोगों ने बात की थी, लेकिन किसी कारणवश वह आगे नहीं बढ़ पाई।
indian cricketer harbhajan singh wish ranbir singh play role of him in his biopic
हरभजन सिंह
हरभजन सिंह ने कहा कि वे अपनी बेटी हिनाया से बहुत प्यार करते हैं। भज्जी कहते हैं कि वे जब भी उसे देखते हैं, ऐसा लगता है मानो दुनिया की हर खुशी मिल गई हो। भज्जी ने कहा कि गीता के साथ उनका शादीशुदा जीवन बहुत अच्छा चल रहा है। पारिवारिक जिम्मेदारियों की वजह से पिछले सात-आठ माह से ग्राउंड प्रैक्टिस नहीं कर पाए, लेकिन जल्दी ही वापसी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian cricketer harbhajan singh wish ranbir singh play role of him in his biopic
हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
टर्बनेटर हरभजन सिंह का कहना है कि पंजाब में लगातार गिर रहे स्पोर्ट्स के ग्राफ को उठाने की सबसे ज्यादा जरूरत है। नई सरकार को स्पोर्ट्स पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। राज्य में खेलों की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। स्टेडियम और इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी के कारण ही बेहतरीन खिलाड़ी तैयार नहीं हो रहे। नई सरकार से उम्मीद है ​कि वह प्रदेश में खेलों की तरफ भी ध्यान देंगे।
विज्ञापन
indian cricketer harbhajan singh wish ranbir singh play role of him in his biopic
हरभजन सिंह
भज्जी ने कहा कि खिलाड़ियों को कोचिंग देने से लेकर अच्छी डाइट तक देने के पुख्ता प्रबंध होने चाहिए। नई सरकार को इन सभी की तरफ गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। भज्जी ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार के समय उन्होंने पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के समक्ष राज्य में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव रखा था जो अब तक पूरा नहीं हो पाया। अब वह इस प्रस्ताव को नई बनने वाली सरकार के पास जरूर रखेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed