{"_id":"58cd49084f1c1b992132be48","slug":"indian-cricketer-gautam-gambhir-on-virat-kohli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गौतम गंभीर ने बताया किससे सीखी बल्लेबाजी, कोहली पर भी बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतम गंभीर ने बताया किससे सीखी बल्लेबाजी, कोहली पर भी बोले
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Sun, 19 Mar 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
गौतम गंभीर ने श्री हरमंदिर साहिब में परिवार के साथ टेका माथा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'भारतीय क्रिकेट टीम दुनिया की इकलौती टीम है जो कभी भी किसी भी पिच पर फेरबदल कर सकती है।'
गौतम गंभीर ने श्री हरमंदिर साहिब में परिवार के साथ टेका माथा
- फोटो : अमर उजाला
टीम के कप्तान विराट कोहली ऐसे युवा बल्लेबाज हैं जिनका बल्ला जब बोलता है तो बड़े-बड़े क्रिकेटरों की बोलती बंद हो जाती है। भारतीय टीम बड़ी गंभीर है, और दुनिया के किसी पिच पर बल्ले व गेंद से कमाल दिखाने में महारत हासिल है। यह कहना है भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर का। वो शनिवार को परिवार के साथ माथा टेकने के लिए श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे थे।
virat
- फोटो : फाइल फोटो
गौतम गंभीर ने कहा कि विराट कोहली दुनिया के बेहतरीन कप्तानों में एक है। खुशी है कि उनकी कप्तानी में मैं भारतीय टीम का हिस्सा हूं। भारत की टीम दुनिया की नंबर वन टीम है। टीम के कप्तान के कंधों पर हर मैच की जिम्मेदारी होती है। कैप्टन ऐसा होना चाहिए जो हारी हुई बाजी को जीत कर दिखा दे। मुझे यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि टीम का कैप्टन विराट कोहली दुनिया का नंबर वन कैप्टन ही नहीं बल्कि बेहतरीन खिलाड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौतम गंभीर ने श्री हरमंदिर साहिब में परिवार के साथ टेका माथा
सोशल मीडिया पर चर्चाओं में रहने वाले भारतीय क्रिकेटर गौतम शनिवार को काफी गंभीर दिखे। परिवार के साथ श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने आए गौतम गंभीर ने जहां अरदास में देश-दुनियां की खुशहाली मांगी वहीं क्रिकेट जीवन में मिली उपलब्धियों के लिए श्री वाहेगुरू जी का शुकराना किया। उनके साथ पत्नी नताशा व बेटी आजीन व अन्य परिवारिक सदस्य थे।
विज्ञापन
गौतम गंभीर ने श्री हरमंदिर साहिब में परिवार के साथ टेका माथा
सचिन से सीखी बल्लेबाजी
वैसे बचपन से ही मुझे क्रिकेट का शौक था। लेकिन जो बल्लेबाजी की लय मैंने सचिन तेंडुलकर के खेल से सीखी है उससे मेरे क्रिकेट कैरियर में मुझे बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। हर बल्लेबाज चाहता है कि वो पिच पर टिक कर कम से कम सेंचुरी बनाए। क्रिकेट के लिए खेलना और खुद के लिए खेलने में बहुत फर्क है। यह कहते हुए गौतम गंभीर ने यह भी कहा कि क्रिकेट को केवल खेल की भावना से खेलना चाहिए।