फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिलहाल क्रिकेट से दूर है टीम इंडिया का ये स्टार ओपनर, कर रहा ये बड़ा काम

Mon, 20 Mar 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Mon, 20 Mar 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
indian cricket team star opener gautam gambhir with wife and daughter at golden temple
पत्नी और बेटी के सा​थ गोल्डन टेंपल पहुंचे गौतम गंभीर
इंडियन क्रिकेट टीम का स्टार ओपनर आजकल मैदान से दूर है और एक ऐसा काम कर रहा है, जानकर आप भी उनकी खूब तारीफ करेंगे। देखिए तस्वीरों में। 
indian cricket team star opener gautam gambhir with wife and daughter at golden temple
पत्नी और बेटी के सा​थ गोल्डन टेंपल पहुंचे गौतम गंभीर
बात हो रही है, क्रिकेटर गौतम गंभीर की। वे आजकल क्रिकेट मैदान से दूर हैं। वे ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार को दे रहे हैं और पत्नी नताशा के साथ घूमने में लगे हैं। शनिवार को गौतम अपनी पत्नी के साथ गोल्डन टेंपल में माथा टेकने के लिए पहुंचे। उनके साथ बेटी आजीन गंभीर भी थीं। गौतम गंभीर ने जहां अरदास में देश-दुनियां की खुशहाली मांगी वहीं  क्रिकेट जीवन में मिली उपलब्धियों के लिए श्री वाहेगुरू जी का शुकराना किया।
indian cricket team star opener gautam gambhir with wife and daughter at golden temple
पत्नी और बेटी के सा​थ गोल्डन टेंपल पहुंचे गौतम गंभीर
तीनों ने पहले पूरे नियम के साथ गुरु के आगे माथा टेका और उसके बाद वाइफ नताशा ने गंभीर और बेटी को खुद अपने हाथ से कड़ाह प्रसाद खिलाया। भीर ने भी गुरु के दरबार में बेटी के साथ मस्ती की। गौतम काफी धार्मिक क्रिकेटर हैं और वे दिल्ली में भी अपने परिवार के साथ गुरुद्वारे में माता टेकने जाते रहते हैं। यहां गंभीर ने दरबार साहिब में सोने के पतरों की धुलाई की सेवा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian cricket team star opener gautam gambhir with wife and daughter at golden temple
पत्नी और बेटी के सा​थ गोल्डन टेंपल पहुंचे गौतम गंभीर
गंभीर ने पत्नी सहित परिक्रमा में धुलाई की सेवा भी की। सचखंड साहिब में माथा टेककर उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत की कामना भी की। माथा टेकने के बाद उन्होंने कहा कि इससे पहले जब वह माथा टेकने के लिए आए थे तो उनकी इच्छा थी कि वह दोबारा जरूर माथा टेकने के लिए आएंगे। यहां आकर मन को बहुत शांति मिलती है। इससे ज्यादा अनुभव ब्यान भी नहीं किए जा सकते।
विज्ञापन
indian cricket team star opener gautam gambhir with wife and daughter at golden temple
पत्नी और बेटी के सा​थ गोल्डन टेंपल पहुंचे गौतम गंभीर
भारतीय टीम के बारे पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भारतीय टीम बहुत बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। यहीं कारण है कि टीम अभी नंबर एक पर ही चल रही है। रणजी ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली का सफर समाप्त हो चुका है। कप्तान गौतम टीम की जिम्मेदारियों को खत्म कर चुके हैं और परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा कर रहे हैं। जब भी क्रिकेट से समय मिलता है वे अपनी पत्नी व बेटी को समय देते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed