{"_id":"6af777bc2919e9dead00604a","slug":"whether-its-a-canal-or-a-deep-ravine-a-steel-crossing-can-be-set-up-in-90-minutes-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1173598-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नहर हो या गहरी खाई, 90 मिनट में तैयार होगा फौलादी रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नहर हो या गहरी खाई, 90 मिनट में तैयार होगा फौलादी रास्ता
विज्ञापन
चंडीगढ़। युद्ध के मैदान में नहर, नाले और गहरी खाइयां अब भारतीय सेना की बख्तरबंद टुकड़ियों की रफ्तार नहीं रोक पाएंगी। सेना के बेड़े में शामिल स्वदेशी मॉड्यूलर ब्रिज एम-46 महज 90 मिनट में 46 मीटर तक लंबा पुल तैयार कर आवाजाही का रास्ता खोल सकता है। मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल में प्रदर्शित इस प्रणाली को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने डिजाइन और लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने निर्मित किया है। यह सेना की इंजीनियरिंग कोर को कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में तेजी से रास्ता बनाने की क्षमता देता है।
14 से 46 मीटर तक लंबाई, भारी टैंक भी गुजरेंगे
एम-46 सिंगल-स्पैन असॉल्ट ब्रिज है, जिसकी लंबाई जरूरत के मुताबिक 14 से 46 मीटर तक रखी जा सकती है। चार मीटर चौड़े इस पुल से भारी युद्धक टैंक और सैन्य वाहन गुजर सकते हैं। 46 मीटर का पुल दिन में 90 मिनट और रात में 120 मिनट में तैयार हो जाता है।
सात जवानों की टीम करती है तैनात
इसे तैनात करने के लिए एक कमांडर और छह जवानों की टीम पर्याप्त है। सात वाहनों वाले सिस्टम में लॉन्चर वाहन के हाइड्रोलिक और मैकेनिकल तंत्र से पुल को सीधे बाधा के ऊपर बिछाया जाता है। दोनों किनारों पर महज 25×25 मीटर जगह में इसे तैनात किया जा सकता है।
विज्ञापन
चारों दिशाओं में दुश्मन के हवाई हमलों पर नजर
फेस्टिवल में सेना का फायर एंड वेपन कंट्रोल सिस्टम रडार भी प्रदर्शित किया गया। यह 360 डिग्री में निगरानी कर 300 मीटर से 20 किलोमीटर तक हवाई लक्ष्यों का पता लगा सकता है। एक्स-बैंड सर्च मोड में इसकी अधिकतम रेंज 20 किलोमीटर है। रडार चार किलोमीटर की ऊंचाई तक उड़ने वाले विमानों और ड्रोन को पकड़ने में सक्षम है।