{"_id":"57a1d2df4f1c1b6f152ba4ff","slug":"indian-cricket-team-player-barinder-sran-special-interview-read-interesting-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंडिया के धाकड़ गेंदबाज ने खोले टीम के अंदरूनी राज, बयां की मन की टीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिया के धाकड़ गेंदबाज ने खोले टीम के अंदरूनी राज, बयां की मन की टीस
डीडी गोयल/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा)
Updated Sat, 06 Aug 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
इंडियन क्रिकेट टीम प्लेयर बरिंदर सरां
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू मैच में धमाका करने वाले गेंदबाज ने टीम इंडिया के अंदरूनी राज खोले। साथ ही, मन की टीस भी बयां की। देखिए, ये रिपोर्ट।
इंडियन क्रिकेट टीम प्लेयर बरिंदर सरां
- फोटो : फाइल फोटो
ये गेंदबाज हैं, डबवाली के रहने वाले वरिंदर सरां। हाल ही में बंगलुरु में आयोजित कैंप से लौटे सरां ने बताया कि वहां गुलाबी गेंद से विशेष तैयारी की गई है। 12 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया में ट्राई सीरिज शुरू होने जा रही है। जिसमें साउथ अफ्रीका तथा ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ भारत की ए टीम भी खेलने जाएगी। भारतीय टीम नमन ओझा की कप्तानी में जाएगी। दो टेस्ट मैच भी खेलेगी। यह पहली बार होगा जब टेस्ट मैच के लिए गुलाबी गेंद का प्रयोग होगा।
इंडियन क्रिकेट टीम प्लेयर बरिंदर सरां
- फोटो : फाइल फोटो
सरां कहते हैं कि मैं दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया की धरती पर खेलूंगा। चूंकि मैंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। डेब्यू मैच में मैंने तीन विकेट झटके थे। हालांकि ब्रिसबेन, क्वींसलैंड की विकेट काफी फ्लैट हैं। यहां कंगारू तथा अफ्रीकी शेर बेस बॉलों पर लंबे स्ट्रोक मारते हैं। लेकिन दोनों टीमों के बल्लेबाजों को स्विंग बॉलिंग से परेशानी होती है। स्विंग बॉलिंग पर काफी प्रेक्टिस की है। टीम में उमेश यादव तथा इशांत शर्मा मेरी मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन क्रिकेट टीम प्लेयर बरिंदर सरां
- फोटो : फाइल फोटो
सरां ने एक रहस्य से पर्दा उठाते हुए बताया कि ऑस्ट्रेलिया टूर के दौरान लगातार तीन मैच खेलने के बाद कंधे में दिक्कत आ गई थी। जिसकी वजह से वह चौथा तथा पांचवां वन-डे नहीं खेल पाया था। उन्होंने अपने मन की सबसे बड़ी टीस के बारे में राज खोलते हुए कहा कि मैं, क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को क्लीन बोल्ड करना चाहता हूं। लेकिन वे अब क्रिकेट नहीं खेलते। उनके खिलाफ गेंदबाजी न कर पाने की टीस हमेशा मन में रहेगी।
विज्ञापन
इंडियन क्रिकेट टीम प्लेयर बरिंदर सरां
- फोटो : फाइल फोटो
बरिंदर सरां ने कहा कि हरियाणा के मुकाबले पंजाब में खेलों की तरफ ज्यादा ध्यान दिया जाता है। क्रिकेट की बात करें तो जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों का कैंप लगता है। इसके बाद स्टेट तथा रणजी के लिए खिलाड़ी निकाले जाते हैं। दो टीमें बनाकर आपस में परफॉरमेंस देखी जाती है। हरियाणा में ऐसा नहीं होता। मैंने पंजाब से ट्राई किया। द्वितीय चरण में मेरा सिलेक्शन हो गया। पंजाब में मोहाली, पटियाला, जालंधर, अमृतसर, लुधियाना ऐसे जिले हैं, यहां से खिलाड़ी आ रहे हैं।