{"_id":"58b3cd4d4f1c1bbf56831669","slug":"indian-boy-reached-at-border-to-cross-without-passport-visa-in-love-of-pakistani-girl-on-facebook","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी लड़की के प्यार में देखिए ये क्या करने जा रहा था युवक, असली सच आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी लड़की के प्यार में देखिए ये क्या करने जा रहा था युवक, असली सच आया सामने
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Tue, 28 Feb 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी लड़की के लिए बॉर्डर पार करने पहुंचा युवक
फेसबुक पर पाकिस्तानी लड़की से प्यार हो गया और उसके चक्कर में भारतीय युवक बॉर्डर पार करने के लिए पहुंच गया। मामले में अब कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
पाकिस्तानी लड़की के लिए बॉर्डर पार करने पहुंचा युवक
पूछताछ के दौरान पुलिस को सिंकदर ने बताया कि उसकी फैसलाबाद (पाकिस्तान) की रहने वाली सबीना से फेसबुक पर बात हुई। वह उससे निकाह करने के लिए जा रहा था। सबीनाशादीशुदा है और वह लाहौर के मजान बैंक में कार्यरत है। आजकल वह गर्भवती है और उसकी मदद करने के लिए ही पाकिस्तान जाना चाहता था। वहीं पुलिस को सिंकदर की इस कहानी पर शक है। इसलिए उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
अमृतसर में वाघा बॉर्डर
पूछताछ करने के लिए सिकंदर को अमृतसर स्थित ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर भी भेजा जाएगा। क्योंकि सिकंदर ने काफी पूछताछ के बाद सबीनासे मिलने की बात खुफिया एजेंसी के अधिकारियों को बताई थी। पुलिस का मानना है कि वह उनसे कुछ बातें छिपा रहा है। बताया जा रहा है कि खुफिया एजेंसी खान के पारिवारिक सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है, घर पर खान से कौन-कौन मिलने आता था या खान किन-किन लोगों से मिलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
border
- फोटो : Amar Ujala
सिकंदर की खामोशी के पीछे छिपे कई राज: सिकंदर को सरहद की जानकारी कहां से मिली कि फाजिल्का सेक्टर की डीआरडी नाथ कहां है और यहां से गुजरने से लाहौर नजदीक है। क्या खान के पास उक्त एरिया का नक्शा है। बीएसएफ की बीओपी डीआरडी नाथ कैसे पहुंचा, जबकि बहुत कम लोगों को सरहद के बारे में जानकारी है। सिकंदर फेसबुक पर सबीना से कब से बातचीत कर रहा था। सबीनाकौन है, कहीं पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई की कर्मी तो नहीं।
विज्ञापन
pak border
- फोटो : pak border
चंडीगढ़ सेक्टर-49 डी के मकान नंबर-2762 निवासी सिकंदर खान (30) पुत्र सफी खान चंडीगढ़ के ललित होटल में भी काम कर चुका है और मौजूदा समय में शादी डॉट कॉम में काम कर रहा था। वह ग्रेजुएट है। पिता माली का काम करते है। पिता ने बताया कि सिकंदर खान की शादी 2-3 वर्ष पूर्व हो चुकी है, किंतु उसकी पत्नी नशे की आदी होने के कारण दोनों के बीच मनमुटाव के चलते तलाक भी हो चुका है।