Hindi News
›
Photo Gallery
›
Chandigarh
›
Oscars Awards 2017 winner 'The Jungle Book' Main Character Indian Boy Neel Sethi life profile
{"_id":"58b415314f1c1bbf56831943","slug":"oscars-awards-2017-winner-the-jungle-book-main-character-indian-boy-neel-sethi-life-profile","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विदेशी नहीं भारतीय है 'द जंगल बुक' का मुख्य किरदार, जानिए इनके बारे में सब कुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी नहीं भारतीय है 'द जंगल बुक' का मुख्य किरदार, जानिए इनके बारे में सब कुछ
Tue, 28 Feb 2017 09:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 28 Feb 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
'द जंगल बुक' का मुख्य किरदार नील सेठी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्कर अवार्ड विनर मूवी 'द जंगल बुक' का मुख्य किरदार विदेश नहीं, बल्कि भारतीय है, जिसके हुनर के चर्चे दुनिया भर में हो रहे हैं। जानिए इनके बारे में सब कुछ।
2 of 5
नील सेठी
- फोटो : self
अमेरिका में बनी जॉन फेवरोऊ की फिल्म फिल्म 'द जंगल बुक' ने ऑस्कर अवॉर्ड्स 2017 मे भी खूब धूम मचाई है। इस फिल्म को विजुअल इफेक्ट्स के लिए ऑस्कर दिया गया है। फिल्म को ये अवॉर्ड मिलने की चर्चा लंबे वक्त से चल रही थी और फिल्म की रिलीज के बाद ही लोग कहने लगे थे कि ये फिल्म इस बार जरूर ऑस्कर जीतेगी और वही हुआ। 'द जंगल बुक' ने ऑस्कर जीता और लोगों को निराश नहीं किया।
3 of 5
neel sethi
'द जंगल बुक' एक एनिमेटेड मूवी है, जिसमें नील सेठी एकमात्र मानव मोगली के किरदार में हैं। फिल्मों के जानवरों को बॉलीवुड के सितारों ने भी अपनी आवाज दी है। वहीं फिल्म के इंग्लिश वर्जन में बेन किंग्सले जैसे एक्टर्स ने अपनी आवाज दी है। 'द जंगल बुक' की पूरी शूटिंग कैलिफोर्निया के स्टूडियो में हुई और इस फिल्म के सभी किरदारों को ग्राफिक्स के जरिए बनाया गया। नील सेठी को मोगली के रोल के लिए दो हजार से ज्यादा बच्चों के साथ ऑडिशन देना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'द जंगल बुक' का मुख्य किरदार नील सेठी
बता दें कि नील सेठी भारतीय मूल के एक्टर हैं। नील सेठी मूलत: हरियाणा के डबवाली शहर (सिरसा जिला) के रहने वाले हैं। नील का परिवार फिलहाल अमेरिका के न्यूयॉर्क में रहता है। नील के दादा डॉ. रामजीदास सेठी का जन्म सिरसा के डबवाली में हुआ था। करीब 45 साल पहले अमेरिका जाकर बसे डॉ. रामजीदास अब भी हर साल डबवाली आते हैं। उनका पुश्तैनी मकान यहीं के अरोड़वंश गुरुद्वारा के पीछे मौजूद है।
विज्ञापन
5 of 5
'द जंगल बुक' का मुख्य किरदार नील सेठी
22 दिसंबर 2003 में अमेरिका में जन्मे नील फिलहाल छठी क्लास के स्टूडेंट है। नील के पापा डॉ. सैम और मां डॉ. रत्ना सेठी अमेरिका में डेंटल सर्जन हैं। जंगल बुक के निदेशक जॉन फेवरू ने नील सेठी को उसी के स्कूल में एक कार्यक्रम में अदाकारी करते देखा था। तभी से उन्होंने 13 वर्षीय इस बच्चे को अपनी फिल्म में लीड रोल देने की ठान ली थी। उन्होंने फिल्म में अभिनय के लिए उसे 30 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था, जिसे परिवार ने मान लिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।