भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों को सलाम कीजिए। इन्होंने ऐसे-ऐसे करतब और स्टंट दिखाए, आपके देखे नहीं होंगे कभी। तस्वीरों में एक झलक...
2 of 7
भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों को सलाम
मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल के तहत वीरवार को सुखना लेक रोड पर बंगलूरू के बाइकर्स डेयरडेविल्स की टीम ने खतरों का ऐसा खेल दिखाया, जिसे देखकर यहां चंडीगढ़ के दर्शकों की सांसे थमी रही। करीबन पौने घंटे तक चली इस प्रस्तुति ने दर्शकों को दंग किए रखा।
3 of 7
भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों को सलाम
दरअसल, सेना पुलिस की ये बाइकर्स टीम सन 2010 वर्ल्ड रिकार्ड कायम कर चुकी है। इन्हीं बाइक सवारों की टीम ने आज चंडीगढ़ में मोटरसाइकिलों पर खतरनाक स्टंट पेश किए। सांसे थाम कर इस नजारे को देख रहे दर्शकों ने भी तालियों और हूटिंग के साथ इन जांबाजों का हौसला बढ़ाया।
4 of 7
भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों को सलाम
इस प्रस्तुति के बाद दर्शकों में इन जांबाजों संग सेल्फी लेने की होड़ मची रही। कार्यक्रम की कमेंटरी मेजर बिक्रम जीत ने रोमाचंक ढंग से की। उधर, सुबह पैरामोटर्स ने भी अपने करतबों से लोगों को रोमांचित किया। पैरामोटर्स पर प्रस्तुति देने वाले जवानों की परफोरमेंस भी शानदार रही।
5 of 7
भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों को सलाम
मंगलवार को पैरामोटर्स और घुड़सवारों की जांबाजी और करतबों ने दर्शकों को दंग कर दिया। दोनों प्रस्तुतियां इतनी शानदार थी कि दर्शकों ने जबरदस्त तालियों की गड़गड़ाहट से परफोरमेंस देने वाले जवानों का हौसला बढ़ाया।