फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: 7 फेरे लेने के दो महीने बाद ही इस लड़की पर टूटा कहर, दर्दनाक कहानी

Sun, 02 Apr 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फाजिल्का(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फाजिल्का(पंजाब) Updated Sun, 02 Apr 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
indian army soldier kulwant singh found dead in jammu kashmir at border
सिख रेजिमेंट के जवान कुलवंत सिंह की मौत
7 फेरे लिए दो महीने भी नहीं हुए थे कि लड़की पर कहर टूट पड़ा। भगवान ये दिन किसी को भी न दिखाए, रो-रोकर वो सब यही कहती रही। कहानी रुलाने वाली।
indian army soldier kulwant singh found dead in jammu kashmir at border
सिख रेजिमेंट के जवान कुलवंत सिंह की मौत
मामला पंजाब के फाजिल्का का है। जम्मू -कश्मीर के पुंछ जिले में बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास तैनात तैनात 49 आरआर सिख रेजिमेंट के जवान कुलवंत सिंह की मौत हो गई। शुक्रवार को सेना के अधिकारियों द्वारा कुलवंत सिंह की मौत के बारे में परिवार को समाचार दिया गया, जिसके बाद गांव में मातम छा गया। पता चला कि कुलवंत सिंह की शादी 4 फरवरी को दलजीत कौर के साथ हुई थी और वह चार मार्च को लौटा था।

 
indian army soldier kulwant singh found dead in jammu kashmir at border
सिख रेजिमेंट के जवान कुलवंत सिंह की मौत
कुलवंत सिंह फाजिल्का के मलोट रोड स्थित गांव ढाणी खरास वाली का निवासी था। वह 2010 में भारतीय सैना में सिपाही के तौर पर भर्ती हुआ था और अब उसकी डयूटी जम्मू-कश्मीर में थी। कुलवंत के पिता गुरदीप सिंह ने बताया कि आज सुबह उसके बेटे को जम्मू-कश्मीर से फौज के अधिकारियों का फोन आया कि उसके बेटे को गोली लगी है। खबर सुनते ही घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian army soldier kulwant singh found dead in jammu kashmir at border
सिख रेजिमेंट के जवान कुलवंत सिंह की मौत
गुरदीप सिंह ने बताया कि फोन आने के बाद में उन्होंने उसी नंबर पर वापिस फोन किया तो पता चला कि गोली लगने के बाद कुलवंत सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। कुलवंत के भाई मलकीत सिंह ने बताया कि जब उसे सुबह फौजी अधिकारियों का फोन आया तो उसने पूछा था कि उसके भाई की किस हालत में मौत हुई है तो फौजी अधिकारियों ने उसे कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
indian army soldier kulwant singh found dead in jammu kashmir at border
सिख रेजिमेंट के जवान कुलवंत सिंह की मौत
वहीं कुलवंत की मौत की खबर से उसके परिवार वालों पर कहर टूट पड़ा। कुलवंत सिंह की पत्नी दलजिंद्र कौर के हाथों की अभी मेहंदी भी नहीं सूखी है कि पति छोड़कर चला गया। उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। कुलवंत के पिता की आंखों में जहां एक ओर अपने जवान बेटे की मौत का दुख नजर आ रहा था, वहीं उनका कहना है कि बेटा देश की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुआ है और उन्हें उस पर गर्व है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed