फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SBI में अकाउंट खुलवा रखा है तो देखिए बड़े काम की खबर, एक नियम बदल गया

Sun, 02 Apr 2017 09:14 AM IST
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल Updated Sun, 02 Apr 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
state bank of india order to have minimum balance in account, otherwise fine will be charge
एसबीआई
अगर आपने भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अकाउंट खुलवा रखा है तो सावधान रहें। एक अप्रैल से एक नियम में बदलाव किया गया है, देखिए काम की खबर।
state bank of india order to have minimum balance in account, otherwise fine will be charge
बैंक - फोटो : source
एसबीआर्इ ने खातों में न्‍यूनतम बैलेंस रखना अनिवार्य कर दिया है। बैंक की चंडीगढ़ ब्रांच के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि न्‍यूनतम बैंलेंस ना रहने पर एक फाइन देना होगा। एक अप्रैल से यह नियम लागू हो जाएगा। अप्रैल से पेनल्‍टी देनी होगी। मेट्रोपॉलिटन शहरों में रहने वाले लोगों को 5000, शहरी क्षेत्रीय लोकों को 3000, अर्धशहरी क्षेत्रीय लोगों को 2000 और ग्रामीणों को खाते में कम से कम 1000 रुपये रखने होंगे।
state bank of india order to have minimum balance in account, otherwise fine will be charge
खुले बैंक, उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
फाइन अनिवार्य न्‍यूनतम बैलेंस और उसमें कमी के बीच अंतर पर आधारित होगा। मेट्रो शहरों में यदि न्‍यूनतम बैलेंस में 75 प्रतिशत से अधिक की कमी होगी तो सर्विस टैक्स के साथ 100 रुपए का फाइन देना होगा। यदि न्‍यूनतम बैलेंस में कमी 50-75 प्रतिशत के बीच है तो सर्विस टैक्स के साथ 75 रुपए का फाइन देना होगा। वहीं 50 प्रतिशत से कम बैलेंस होने पर सर्विस टैक्स के साथ 50 रुपए का फाइन अदा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
state bank of india order to have minimum balance in account, otherwise fine will be charge
एसबीआई बैंक - फोटो : Amar Ujala
ग्रामीण क्षेत्रों में 20-50 रुपये के बीच वसूले जाएंगे। बैंक एक अप्रैल से एक महीने के अंदर ब्रांच से तीन से ज्‍यादा नकद लेनदेन करने पर 50 रुपये चार्ज करेगा। अभी भी यह चार्ज लगता है और अब इसे नया रूप दिया जाएगा। अधिकारी ने बतायाकि यह कदम ग्राहकों को बैंक आने से रोकने के लिए है। नकद लेन-देन को हतोत्साहित करने तथा डिजिटल भुगतान अभियान को गति देने के लिए हाल के दिनों में बैंकों ने कुछ कड़े कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
state bank of india order to have minimum balance in account, otherwise fine will be charge
एसबीआई बैंक - फोटो : amarujala
एक मार्च से एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक ने एक महीने में चार बार से अधिक धन जमा करने या निकासी पर न्यूनतम 150 रुपए शुल्क लगाना शुरू किया। यह शुल्क बचत के साथ-साथ वेतन खातों पर भी लगेगा। एचडीएफसी बैंक ने तीसरे पक्ष के लिये नकद लेनदेन की सीमा 25,000 रुपए प्रतिदिन तय की। इसके अलावा नकद रखरखाव शुल्क वापस लिया जाएगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed