फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेना भर्ती के लिए बेहद जरूरी है ये डोक्यूमेंट, जल्दी अप्लाई करें, बस कुछ दिन बाकी

Wed, 14 Mar 2018 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा) Updated Wed, 14 Mar 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
indian army recruitment rally in mulana university ambala
भारतीय सेना - फोटो : SELF
सेना में भर्ती के लिए अब ये डोक्यूमेंट बेहद जरूरी है। नौकरी चाहिए तो जल्दी से अप्लाई करें, बस कुछ दिन बाकी है, देखो मौका छूट न जाए।
indian army recruitment rally in mulana university ambala
indian army
सेना भर्ती कार्यालय अंबाला की ओर से अंबाला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के युवाओं की सेना में भर्ती के लिए खुली भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। 4 से 13 अप्रैल तक महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय मुलाना (अंबाला) के खेल स्टेडियम में आयोजित भर्ती रैली में सैनिक सामान्य ड्यूटी (सभी वर्ग), सैनिक सामान्य ड्यूटी गोरखा, सैनिक क्लर्क और स्टोरकीपर तकनीकी पदों के लिए भर्ती होगी।
indian army recruitment rally in mulana university ambala
भारतीय सैनिक
सेना भर्ती मुख्यालय अंबाला के भर्ती निदेशक कर्नल सोमनाथ गुप्ता ने बताया कि भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। 25 मार्च आखिरी डेट है, वहीं भर्ती के लिए आधार कार्ड बेहद जरूरी है। आवेदन करने वाले अभ्यार्थी 27 मार्च से तीन अप्रैल तक अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित आयु, शैक्षणिक योग्यता सहित इस प्रक्रिया का पूरा ब्यौरा भी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian army recruitment rally in mulana university ambala
Indian Army
उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों से सरपंच व संबंधित अथॉरिटी के चरित्र प्रमाण पत्र के साथ-साथ स्कूल चरित्र प्रमाण पत्र भी मांगा जा रहा है ताकि नकली दस्तावेजों के आधार पर भर्ती होने का प्रयास करने वाले युवाओं पर नकेल कसी जा सके। कर्नल गुप्ता ने बताया कि अभ्यार्थियों को भर्ती स्थल पर बाद मध्य रात्रि दो बजे आमंत्रित किया गया है ताकि सूर्योदय से पहले शारीरिक दक्षता की सभी गतिविधियां पूरी हो सकें।
विज्ञापन
indian army recruitment rally in mulana university ambala
INDIAN ARMY
यह भी प्रयास किया गया है कि शारीरिक दक्षता में चुने गए युवकों का चिकित्सा टेस्ट होगा। चिकित्सा टेस्ट में अनफिट किए गए अभ्यार्थी 14 दिन के अंदर सेना अस्पताल में पुन: मेडिकल करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि भर्ती में भाग लेने वाले युवकों द्वारा नशीले पदार्थों और दवाइयों का सेवन करने की घटनाओं पर भी बारीकि से नजर रखी जाएगी और जो भी इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाएगा, उसका रजिस्ट्रेशन तुरंत रद्द कर दिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed