फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेना में भर्ती होना है तो 10वीं पास रजिस्ट्रेशन कराएं, 1 जनवरी से करें ये काम

Tue, 26 Dec 2017 06:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Tue, 26 Dec 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
indian army recruitment rally at hisar
indian army
भारतीय सेना में भर्ती होना चाहते हैं तो 10वीं पास जल्दी से रजिस्ट्रेशन करा लें। आवेदकों को एक जनवरी से खास काम करना होगा, देखिए बेहद जरूरी है।
indian army recruitment rally at hisar
INDIAN ARMY - फोटो : AMAR UJALA
हरियाणा के हिसार स्थित सेना भर्ती कार्यालय में 10 जनवरी से सेना में खुली भर्ती का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिला हिसार, जींद, फतेहाबाद और सिरसा के युवा भाग ले सकेंगे। उम्मीदवारों को www.joinindianarmy.nic.in पर 25 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बिना आधार नंबर के आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार 1 जनवरी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
indian army recruitment rally at hisar
भारतीय सेना
हिसार भर्ती कार्यालय के निदेशक ने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय हिसार में 10 से 20 जनवरी तक सेना में सैनिक (सामान्य ड्यूटी), सैनिक (लिपिक/स्टोर कीपर/ तकनीकी), सैनिक तकनीकी, सैनिक ट्रेड मैन औरद्भ जेसीओ श्रेणी के पदों के लिए भर्ती का आयोजन किया जाएगा। भर्ती के समय आवेदक को अपने साथ मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। आधार कार्ड की मूल प्रति भी साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian army recruitment rally at hisar
indian army
इन दस्तावेजों में आवेदन की कॉपी के साथ-साथ मैट्रिक/12वीं का प्रमाण पत्र, बोनाफाइड हरियाणा निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र और अविवाहित प्रमाण पत्र की मूल प्रति साथ लानी अनिवार्य हैं। खिलाड़ी को मूल प्रमाण पत्र के साथ निदेशक हरियाणा युवा मामले विभाग का ग्रेडेसन सर्टिफिकेट साथ लाना होगा। सैनिक/भूतपूर्व सैनिक/विधवाओं के पुत्र अपने साथ संबंध प्रमाण पत्र की मूल प्रति साथ अवश्य लाएं।
विज्ञापन
indian army recruitment rally at hisar
INDIAN ARMY - फोटो : file photo
इसके अलावा 16 रंगीन पासपोर्ट फोटो, जिस पर नाम, जन्मतिथि छपी हो। सिख उम्मेदवारों की फोटो पगड़ी और पटके के साथ हो। भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय स्वयं का नाम, माता का नाम, अपनी जन्मतिथि, मैट्रिक प्रमाण पत्र के ब्योरे के साथ स्वयं का ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर की जानकारी देनी होगी। 10 से 20 केबी पासपोर्ट साइज का फोटो, 5 से 10 केबी के हस्ताक्षर का स्कैन फोटो भी अपलोड करना होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed