फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जहां सांस लेना मुश्किल, वहां वीर जवान ने दिखाई बहादुरी और हो गए शहीद...घर पहुंचा पार्थिव शरीर

Sun, 03 Mar 2019 04:27 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 03 Mar 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
Indian Army Lance Naik Kuldeep Singh Lost Life in Avalanche in Himachal Pradesh's Kinnaur
लांस नायक कुलदीप सिंह
30 डिग्री से माइनस 40 डिग्री के करीब तापमान में जहां सांस लेना मुश्किल होता है, वहां वीर जवान ने बहादुरी दिखाई और शहीद हो गए। पार्थिव शरीर आज घर पहुंचा, जिसे देखते ही मां और पत्नी बेहोश हो गईं।
Indian Army Lance Naik Kuldeep Singh Lost Life in Avalanche in Himachal Pradesh's Kinnaur
लांस नायक कुलदीप सिंह
कारगिल के बटालिक सेक्टर में ड्यूटी के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आने से नायक कुलदीप सिंह शहीद हो गए। वह पंजाब के अमृतसर के रहने वाले थे।  शहीद जवान का पार्थिव शरीर रविवार को एयर इंडिया के विमान से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचा। जहां से पार्थिव शरीर सड़क के रास्ते पैतृक गांव कलेर बाला पाई लाया गया। यहां पहुंचते पर इलाके के कई लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
Indian Army Lance Naik Kuldeep Singh Lost Life in Avalanche in Himachal Pradesh's Kinnaur
लांस नायक कुलदीप सिंह
वहीं शव घर पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। शहीद की मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। शहीद कुलदीप सिंह भारतीय सेना में पांच सिख रेजीमेंट में नायक के पद पर थे। इन दिनों उनकी पोस्टिंग बटालिक सेक्टर में थी। एलओसी कारगिल में लेह से ऊपर यह एक ऐसी जगह है, जहां इन दिनों माइनस 30 डिग्री से माइनस 40 डिग्री के करीब तापमान रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Army Lance Naik Kuldeep Singh Lost Life in Avalanche in Himachal Pradesh's Kinnaur
लांस नायक कुलदीप सिंह
इस तापमान के चलते पड़ रही बर्फ में आम इंसान का सांस लेना मुश्किल होता है। वहां कुलदीप सिंह रास्ता साफ करने के लिए बर्फ हटाने का काम कर रहे थे कि हिमस्खलन हो गया और कुलदीप बर्फ के एक बड़े पहाड़ के नीचे दब गए। करीब तीन-चार घंटे के बाद कुलदीप सिंह को निकाला गया तो वह सांसें ले रहे थे। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
Indian Army Lance Naik Kuldeep Singh Lost Life in Avalanche in Himachal Pradesh's Kinnaur
avalanche
शहीद कुलवंत सिंह अपने पीछे पत्नी व छोटे बेटे के अलावा अपने माता पिता व भाई को छोड़ गए हैं। जानकारी देते हुए सब डिवीजन बाबा बकाला साहिब के एसडीएम अश्वनी कुमार ने बताया कि शहीद का भाई भी सेना में है और छत्तीसगढ़ में तैनात है। उन्होंने शहीद कुलदीप सिंह की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की अपील की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed