फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा में तीन आतंकियों को ढेर कर शहीद हुआ संदीप सिंह पंचतत्व में विलीन, देखकर मां-पत्नी बेसुध

Fri, 17 May 2019 12:45 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 17 May 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
Indian Army Jawan Sepoy Sandeep Singh Funeral, who lost his life in Pulwama encounter
संदीप सिंह का पार्थिव शरीर
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में तीन आतंकियों के ढेर करके बहादुर जवान संदीप सिंह शहीद हो गए। उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया, जिसे देखकर मां और पत्नी बेसुध हो गईं। देखिए तस्वीरें।
Indian Army Jawan Sepoy Sandeep Singh Funeral, who lost his life in Pulwama encounter
संदीप सिंह का पार्थिव शरीर
हरियाणा के रोहतक जिले के महम कस्बे के गांव बलंभा का जवान संदीप (27) वीरवार सुबह जम्मू कश्मीर के पुलवामा के दलीपेरा इलाके में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हो गया। शहीद होने से पहले संदीप व उसके साथियों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। बाद में चली मुठभेड़ में वह जख्मी हो गया। कुछ समय बाद संदीप ने दम तोड़ दिया। संदीप की शहादत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया।

 
Indian Army Jawan Sepoy Sandeep Singh Funeral, who lost his life in Pulwama encounter
संदीप सिंह का पार्थिव शरीर
संदीप 2012 में सेना के अंदर बतौर कांस्टेबल भर्ती हुआ था। ट्रेनिंग के बाद उसे 24 ग्रनेडियर में भेज दिया गया। पिछले दो साल से उसकी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर में थी। संदीप के पिता सतबीर खेती बाड़ी का काम करते हैं। मां राजबाला गृहिणी हैं। संदीप तीन भाईयों में मंझला था। बड़ा भाई नवीन रोहतक व छोटा भाई राजू महम में गाड़ियों की खरीद फरोक्त का काम करता है। संदीप की शादी 2 साल पहले कोट निवासी नीरू के साथ हुई थी। वह घर पर ही रहकर कामकाज करती है। दंपती को कोई संतान नहीं थी। बड़े भाई की भी शादी हो चुकी है, जबकि सबसे छोटे वाला कुंवारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Army Jawan Sepoy Sandeep Singh Funeral, who lost his life in Pulwama encounter
संदीप सिंह के परिजन
संदीप अपने परिजनों से दूसरे तीसरे दिन फोन पर बात करता था। उसने बुधवार शाम 8 बजे अपनी पत्नी व छोटे भाई से बात की थी। पत्नी नीरू व भाई राजू ने बताया कि संदीप ने फोन पर सब कुशल मंगल होने की बात कही थी। कहा था कि जल्द ही छुट्टी पर आऊंगा। संभावना है कि उसे एक सप्ताह बाद छुट्टी मिल जाएगी। परिजनों ने बताया कि चार महीने पहले वह छुट्टी आया था। पिछले पंद्रह दिन से छुट्टी लेने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसे छुट्टी नहीं मिल रही थी।
विज्ञापन
Indian Army Jawan Sepoy Sandeep Singh Funeral, who lost his life in Pulwama encounter
संदीप सिंह के परिजन
संदीप के ताऊ सुमेर सिंह 103 बीएन बीएसएफ में कमांडेंट थे। 2004 में रायसिंह नगर में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान वे शहीद हो गए थे। गांव में उनकी याद में शहीद स्थल बनाया गया है। शहीद संदीप का दाह संस्कार भी उसके ताऊ के साथ पड़ी खाली जमीन पर करके वहां शहीद स्थल बनाया जाएगा। शोक में डूबे परिवार को सांत्वना देने के लिए भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा सहित अन्य नेता बलंभा पहुंचे तथा उन्होंने दुख में हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed